{"_id":"5f5f4b028ebc3e4d6804d79d","slug":"two-booked-for-disrespect-to-national-flag-in-aligarh-kuwait-flag-and-arabi-words-seen","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: तिरंगे का अपमान करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज, भाजपा विधायक ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: तिरंगे का अपमान करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज, भाजपा विधायक ने की थी शिकायत
Mon, 14 Sep 2020 04:20 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 14 Sep 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में तिरंगे का अपमान करने के मामले में कोल तहसील के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि भाजपा विधायक रविंद्र पाल सिंह ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया था कि आसपास के कई गांवों में लगे 45 हैंडपंपों के पास लगाए गए पट्टिकाओं पर राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से नहीं फहराया गया था। यह हैंडपंप एक गैरसरकारी संस्था द्वार लगवाए गए हैं और उनके पास की पट्टिकाओं पर अरबी में कुछ बातें लिखी हुईं हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही पट्टिकाओं पर तिरंगे के बराबर में कुवैत का राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया था। अपनी शिकायत में विधायक ने आरोप लगाया कि हैंडपंप मानकों के आधार पर नहीं लगाए गए हैं, इसलिए इनसे निकलने वाला पानी दूषित हो सकता है। ऐसे में राज्य सरकार छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
मामले में आरोपियों की पहचान शमशेर और बारिक अली के रूप में की गई है। कोल उपमंडल मजिस्ट्रेट अनीता यादव उस संस्था की जांच कर रही है जिसने उन हैंडपंपों के लिए फंड दिया है।