फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two bodies found in a hotel in Aligarh

Aligarh News: होटल में मिला शिक्षक व नाबालिग छात्रा का शव, पुलिस-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Mon, 05 May 2025 08:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 08:12 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि युवक एक शिक्षक था और जिस स्कूल में वह पढ़ाता था, उसमें वह लड़की छात्रा थी। छात्रा नाबालिग बताई जा रही है। युवक की उम्र लगभग 24 वर्ष और  कक्षा नौ की छात्रा की उम्र 14 साल बताई जा रही है।

विज्ञापन
Two bodies found in a hotel in Aligarh
होटल के कमरे में पहुंची पुलिस जांच करती हुई - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर से सटे रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहा के एक होटल में कोचिंग ट्यूटर ने नाबालिग प्रेमिका संग जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 5 मई सुबह से दोनों होटल द रॉयल रेस्पाइट में ठहरे हुए थे। शाम को उनकी आत्महत्या की खबर एक दोस्त के आने पर लगी। अब तक की जांच में आत्महत्या के पीछे प्रेम संबंध में परिवारों की बंदिश की बात निकल कर आ रही है।

विज्ञापन


5 मई शाम छह बजे पुलिस को डायल-112 पर सूचना मिली कि खेरेश्वर पुलिस चौकी के पास होटल के रूम नंबर 204 में प्रेमी जोड़े का शव पड़ा है। पुलिस ने युवक की पहचान 24 वर्षीय चंद्रभान निवासी ज्वालाजीपुरम बन्नादेवी व किशोरी की पहचान थाना बन्नादेवी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नौवीं की छात्रा के रूप में की। सूचना पर दोनों के परिजन भी आ गए।
विज्ञापन

ओयो होटल रॉयल रेस्पाइट अलीगढ़परिजनों ने बताया कि किशोरी जिस स्कूल में पढ़ती थी, चंद्रभान उसी स्कूल में पढ़ाता था। इसके बाद वह अपने घर पर कोचिंग भी कराता था। किशोरी यहां पढ़ने जाती थी। इसी बीच दोनों में प्रेम संबंध हो गए। परिवारों को यह खबर तीन माह पहले लग गई थी। तभी से दोनों परिवारों ने बंदिश लगाते हुए किशोरी की कोचिंग छुड़वा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में उजागर हुआ कि छात्रा सुबह अपने घर से स्कूल गई थी, लेकिन युवक उसे स्कूल से अपने साथ होटल में ले आया। सुबह 8:40 बजे से दोनों होटल में ही रुके हुए थे। फिलहाल दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है।

खेरेश्वर चौराहा के एक होटल में शाम को एक युवक व किशोरी के शव मिले हैं। दोनों ने जहर खाया है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। बाकी तथ्यों की जांच की जा रही है। - मयंक पाठक, एएसपी-सीओ प्रथम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed