फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two bikers threw currency notes after spitting on them in Iglas village

अलीगढ़: नोटों में थूक लगाया और फेंककर भाग गए बाइक सवार, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 12 Apr 2020 03:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 12 Apr 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
two bikers threw currency notes after spitting on them in Iglas village
फेंके गए नोट - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बींझेरा में रविवार सुबह एक बाइक पर सवार दो युवक आए और 100 रुपये के पांच नोट फेंक कर भाग गए। गांव की एक युवती उस वक्त खेत में आलू की खुदाई कर रही थी। उसने दोनों युवकों को नोट फेंक कर भागते हुए देख लिया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार बाइक चला रहे युवकों का चेहरा अंगोछा से ढंका हुआ था। बाइक पर सवार युवक ने पहले नोटों पर थूक लगाया फिर रास्ते में फेंक कर चले गए। इस घटना की खबर के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक कोरोना संक्रमण फैलाने के उद्देश्य से नोट फेंक कर गए हैं। इस संबंध में मौके पर जुटे ग्रामिणों ने पुलिस को सूचना दी। कोरोना के खौफ के कारण किसी भी ग्रामीण ने नोट उठाने की हिम्मत नहीं जुटाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल रामसिया मौर्य ने बताया कि नोटों को हस्तपुर चौकी इंचार्ज ने सतर्कता के साथ कब्जे में ले लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed