{"_id":"6153690a8ebc3e0def3d9353","slug":"two-arrested-including-maulvi-for-tying-children-with-chains-in-madrasa-city-office-news-ali2744061192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मदरसे में बच्चों को जंजीर से बांधने के मामले में मौलवी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मदरसे में बच्चों को जंजीर से बांधने के मामले में मौलवी समेत दो गिरफ्तार
Wed, 29 Sep 2021 11:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:12 AM IST
सार
मदरसे में बच्चों के पैरों में जंजीर बंधे होने का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। वीडियो देखने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ में बच्चों को बंधक बनाने वाला वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना सासनीगेट के मोहल्ला लड़िया के मदरसा जामिया तलीम उल कुरान में बच्चों के पैरों में जंजीर बांधने के मामले में मदरसा संचालक मौलवी फहीम उद्दीन समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मंगलवार को वीडियो वायरल करने वाले लोगों से मदरसा समर्थकों ने मारपीट भी की।
विज्ञापन
मदरसे में बच्चों के पैरों में जंजीर बंधे होने का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। वीडियो देखने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मदरसा पहुंची पुलिस टीम को एक बच्चा जंजीरों से बंधा हुआ मिला था। मौलवी फहीम उद्दीन को पुलिस थाना सासनीगेट ले आई।
विज्ञापन
उसने कहा था कि परिजनों की सहमति से बच्चों को जंजीर से बांधा जाता है, क्योंकि वे पढ़ने के बजाय भाग जाते हैं। मंगलवार को बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने मौलवी फहीम उद्दीन पुत्र अब्दुल शकूर निवासी मोहल्ला लड़िया सराय भट्ट, सासनीगेट, शहजाद पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला खां निवासी इस्लाम नगर, जमालपुर, क्वार्सी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उधर, वीडियो वायरल करने के आरोपी वसीम व अन्य लोगों पर आक्रोशित मदरसा के समर्थकों ने हमला बोल दिया। उनसे जबर्दस्त मारपीट की गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले हमलावर फरार हो गए। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई है।