फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two and a half year old girl died by drowning in a bucket full of water

UP: पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत, बेटी को कुरकुरे देकर गोबर के उपले पाथने गई थी मां

Sun, 26 Mar 2023 10:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 10:49 PM IST
सार

तृप्ति बरामदे में बैठकर कुरकुरे खाने लगी। जब उसे प्यास लगी, तो वह सामने 20 लीटर की बाल्टी से गिलास लेकर पानी लेने पहुंची। पानी लेते समय तृप्ति बाल्टी के ऊपर उलटी होकर जा गिरी। 
 

विज्ञापन
Two and a half year old girl died by drowning in a bucket full of water
बच्ची तृप्ति - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में विजयगढ़ कस्बा के मोहल्ला महाजनान में रविवार की शाम चार बजे ढाई साल की बालिका की 20 लीटर की पानी भरी प्लास्टिक की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। जब उसकी मां ने देखा, तो बालिका को बाल्टी से बाहर निकाला। परिवार के लोग उसे चिकित्सक के यहां ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


सभासद सुरेशचंद्र यादव कचौड़ी और भटूरे बेचते हैं। उनकी पत्नी सरोज यादव अपनी दो बेटियों चार वर्षीय चेतना और ढाई वर्षीय तृप्ति को घर के बरामदे में बैठाकर गोबर के उपले पाथने चली गई और दोनों बेटियों को कुरकुरे का पैकेट खाने के लिए दे गई। बड़ी बेटी सात वर्षीय तनिष्का पिता के पास दुकान पर थी। 
विज्ञापन


कुछ समय बाद बीच की बेटी चेतना घर से बाहर आ गई और दूसरी बेटी तृप्ति बरामदे में बैठकर कुरकुरे खाने लगी। जब उसे प्यास लगी, तो वह सामने 20 लीटर की बाल्टी से गिलास लेकर पानी लेने पहुंची। पानी लेते समय तृप्ति बाल्टी के ऊपर उलटी होकर जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही समय बाद उसकी मां घर आई, तो उसे बाल्टी में उलटी पड़ी देखकर चीख निकल गई।  बाल्टी में गिलास भी पड़ा हुआ था। जब तृप्ति को बाल्टी से बाहर निकाला, तो उसके मुंह में कुछ खाने की वस्तु निकली। परिवार और मोहल्ले के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।  यह सुनकर परिजन रोने लगे। माता-पिता, दादी और चाचा का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे मोहल्ले में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई। सुरेश की तीन बेटियों में तृप्ति सबसे छोटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed