गर्भवती की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख खुशियां मना रहा था परिवार, डिलीवरी के बाद रह गए हक्के-बक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के मोहनलाल गौतम महिला जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड के दौरान गर्भ में दो बच्चे दिखे, लेकिन प्रसव में एक ही बच्चा होने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर महिला अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना के बाद से संबंधित नर्स लापता है।
वहीं संबंधित महिला अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अन्य अस्पताल में हुए महिला के अल्ट्रासाउंड में एक ही बच्चा प्रदर्शित हो रहा है, लेकिन यहां के स्टाफ ने उसे रिपोर्ट दो बच्चों की दे दी थी।
थाना क्वार्सी क्षेत्र के हेवतपुर की रहने वाली संगीता को प्रसव पीड़ा होने पर मोहनलाल गौतम महिला जिला अस्पताल लाया गया था। यहां पर प्रसव के बाद उसको एक पुत्र होने की बात अस्पताल के प्रशासन ने कही।
मगर संगीता व उसका पति सत्येंद्र कुमार की दलील थी कि वह पिछले 9 महीनों से अलग-अलग अस्पतालों में अपनी पत्नी का उपचार करा रहा है। उसकी पत्नी के चार अल्ट्रासाउंड में दो बच्चे होने की बात कही जा रही है। सत्येंद्र ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीएमएस डॉ. गीता प्रधान से की।
महिला के पति सतेंद्र ने बताया कि अस्पताल में जब उसकी पत्नी को स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा था तभी एक बच्चा पैदा हो गया था। जबकि उसकी पत्नी का कहना है कि उसको एक बच्चा और हुआ था। घटना की तहरीर पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को दे दी गई है। घटना के बाद से संगीता की डिलीवरी कराने वाली नर्स गायब है।
महिला का इलाज नौ महीने से अलग-अलग जगहों पर चल रहा है अल्ट्रासाउंड भी दूसरी जगहों पर हुए हैं। उन्होंने अल्ट्रासाउंड देखा है उसमें एक ही बच्चा प्रदर्शित हो रहा है। जिसने भी इसकी रिपोर्ट बनाई है। उसमें दो बच्चे प्रदर्शित कर दिए हैं। - डॉ. गीता प्रधान, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल