फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Turji-Bitaura burnt to ashes due to spark from transformer in Nagla Birkhu

Aligarh News: नगला बिरखू में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से बुर्जी-बिटौरे राख

Sun, 24 May 2026 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Turji-Bitaura burnt to ashes due to spark from transformer in Nagla Birkhu
गांव नगला बिरखू में लगी आग के बाद उठती लपटें। स्त्रोत वीडियोग्रैब - फोटो : samvad
गांव नगला बिरखू में शनिवार शाम करीब 7:00 बजे आबादी के समीप रखे बुर्जी और बिटौरा में ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी से आग लग गई। इसी दौरान आग की लपटें एक ग्रामीण अशोक के मकान तक भी पहुंच गईं। लोगों ने दीवार तोड़कर वहां बंधे मवेशी और मौजूद परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने अपने प्रयास से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के डेढ़ घंटे बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक बालेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना में प्रेमचंद, अशोक, सुखबीर और दिलीप की बुर्जी तथा बिटौरा जलकर राख हो गए। अशोक के मकान के दरवाजे, खिड़की जल गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गोंडा क्षेत्र में जब भी कोई अग्निकांड होता है तो उसके लिए इगलास, खैर और अलीगढ़ से दमकल जाती हैं। अगर गोंडा में ही दमकल की व्यवस्था हो तो अग्निकांड को समय रहते रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed