फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trying to drag a child going to school

स्कूल जा रहे बच्चे को खींचकर ले जाने की कोशिश

Wed, 07 Sep 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Trying to drag a child going to school
मनोज कुमार, जिसको हाथ पकड़कर खींचने की हुई कोशिश। संवाद - फोटो : GANGIRI
मंगलवार की सुबह करीब सात बजे शादीपुर रोड से गंगीरी मोड़ पर कक्षा तीन के एक छात्र को कैंटर गाड़ी सवार लोगों ने खींचकर ले जाने की कोशिश की। साथ में मौजूद भाई तथा अन्य छात्रों ने किसी तरह हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने के साथ शोर मचाना शुरू किया, जिस पर कैंटर सवार भाग निकले। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गांव नरायनपुर निवासी प्रवीन कुमार व मनोज कुमार मंगलवार की सुबह सात बजे के करीब गांव के ही अन्य बच्चों के साथ गंगीरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने के लिये पैदल जा रहे थे। शादीपुर रोड से गंगीरी जाने वाले रोड के मोड़ पर एक कैंटर में सवार लोगों ने मनोज का हाथ पकड़कर कैंटर में खींचकर डालने की कोशिश की इस पर उसके भाई प्रवीन और अन्य बच्चों ने मनोज का दूसरा हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने के साथ ही शोर मचाया, इस पर मनोज को छोड़कर कैंटर सवार भाग निकले। इसके बाद भागते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे और शिक्षकों को जानकारी दी। इस पर स्कूल के शिक्षकों ने बाइकों से टैंकर की काफी दूर तक तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed