फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck-tanker collision at Nagaula in Jawan

Aligarh Road Accident: ट्रक-टैंकर भिड़ंत, लगी आग, अन्य ट्रक पलटा, दो की मौत, तीन भैंस भी मरी

Thu, 18 Apr 2024 07:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 07:56 PM IST
सार

गांव नगौला के प्रवेश द्वार के सामने कोयले से भरा एक ट्रक पशुओं से भरे अन्य ट्रक को ओवरटैक करने के चक्कर में सामने से आ रहे केमिकल से भरे टैंकर से भिड़ गया। ट्रक और टैंकर की भीषण भिड़ंत के बाद वाहनों में आग लग गई। ट्रक-टैंकर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Truck-tanker collision at Nagaula in Jawan
ट्रक-टैंकर की भिड़ंत के बाद लगी आग को बुझाते हुए दमकल कर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ के अनूपशहर रोड स्थित जवां थाना अंतर्गत गांव नगौला पर एक ट्रक को ओवरटैक करने के चक्कर में ट्रक व टैंकर की भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत से दोनों वाहनों में आग लग गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पशुओं से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे तीन भैंस की मौत हो गई। 

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव नगौला के प्रवेश द्वार के सामने 18 अप्रैल को कोयले से भरा एक ट्रक पशुओं से भरे अन्य ट्रक को ओवरटैक करने के चक्कर में सामने से आ रहे केमिकल से भरे टैंकर से भिड़ गया। ट्रक और टैंकर की भीषण भिड़ंत के बाद वाहनों में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक-टैंकर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें से एक ट्रक चालक की झुलसने से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलटा ट्रक
वहीं पर पशुओं से भरा ट्रक भी पलट गया। जिससे ट्रक में भरी तीन भैंस की मौत हो गई। एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि तीन भारी वाहन की टक्कर में दो की मौत हुई है। तीन भैंस की भी जान गई है। तीनों वाहनों को सड़क से हटा कर आवागमन को सामान्य कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed