फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck operators increased the fare, the cement company refused

अलीगढ़ : ट्रक ऑपरेटरों ने बढ़ाया किराया, सीमेंट कंपनी ने नकारा

Sat, 04 Jun 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Truck operators increased the fare, the cement company refused
माल गोदाम स्थित रेलवे रैक पर हंगामा करते ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
माल गोदाम स्थित रेलवे रैक पर शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक ट्रक ऑपरेटर को सीमेंट कंपनी ने रैक से माल उठाने से मना कर दिया और बिना भुगतान व सूचना के नए ट्रक ऑपरेटर को काम सौंप दिया। इसे लेकर अलीगढ़ ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक कंपनी ऑपरेटर का भुगतान नहीं करेगी, तब तक सभी ऑपरेटर कार्य बहिष्कार करेंगे। किसी भी नए ऑपरेटर को काम नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटर नीरज गुप्ता ने बताया कि वह पिछले चार सालों से कंपनी के साथ जुड़ा है। पेट्रोल-डीजल, ट्रक के स्पेयर पार्टस, मजदूरी आदि पर महंगाई बढ़ने के कारण एक मई को अलीगढ़ ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने माल भाड़ा बढ़ाने का एलान किया था। जिसे 9 मई से प्रभावी रूप से लागू भी कर दिया गया। ट्रक ऑपरेटरों ने माल भाड़े में बीस प्रतिशत की वृद्धि की थी। जिसकी जानकारी उन्होंने जिले में रैक पर काम करने वाली करीब 15 कंपनियों दे दी थी। सभी कंपनियां बढ़े हुए माल भाड़े पर काम कराने को तैयार थीं। शुक्रवार को ट्रक ऑपरेटर नीरज गुप्ता खालसा रोड कैरियर के स्वामी रेलवे रैक पर एक सीमेंट कंपनी का माल उठाने पहुंचे तो पत चला कि नए ट्रक ऑपरेटर को काम सौंप दिया गया है। नीरज के अनुसार पूर्व में कंपनी को माल भाड़ा बढ़ाने की जानकारी दी गई थी। जिस पर कंपनी सहमत थी। लेकिन बाद में कंपनी ने अचानक मना कर दिया और काम दूसरे ऑपरेटर को सौंप दिया। नीरज का आरोप है कि कंपनी ने उसे पांच माह का भुगतान भी नहीं किया है। इसे लेकर रेलवे रैक पर दोपहर में ट्रक आपरेटरों ने हंगामा कर माल उठाने का बहिष्कार कर दिया। शुक्रवार को सारसौल स्थित अलीगढ़ ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के कार्यालय पर अध्यक्ष हेमराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक नीरज गुप्ता का कंपनी भुगतान नहीं करेगी, तब तक सभी ऑपरेटर कार्य बहिष्कार करेंगे। किसी भी ट्रक ऑपरेटर या ट्रांसपोर्टर का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नए ऑपरेटर को काम नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed