फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck hits car, woman dies

Aligarh News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत

Wed, 08 Nov 2023 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Truck hits car, woman dies
कस्बे से करीब 12 किलामीटर दूर मथुरा रोड पर गांव साथिनी व काला आम के मध्य ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में अलीगढ़ निवासी दंपती सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार को लेकर जाते समय महिला की रास्ते में मृत्यु हो गई। वहीं दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




अलीगढ़ के विवेक विहार कालोनी आगरा रोड निवासी गिरीश वर्मा अपनी पत्नी 50 वर्षीय माधुरी वर्मा के साथ कार से मथुरा की ओर जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर गांव साथिनी व काला आम के मध्य शाम करीब चार बजे इनकी गाड़ी में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा था। यहां से तीनों को अलीगढ़ रेफर किया गया था। रास्ते में माधुरी की मृत्यु हो गई। गिरीश व चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मृतका के देवर संजय वर्मा ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रक को कोतवाली पुलिस ने मौके से कब्जे में लिया है, वहीं चालक मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed