{"_id":"5cb202e5bdec22140c42cff2","slug":"truck-driver-who-injured-in-road-accident-died-on-saturday-morning-during-treatment-at-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल बिहार के ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल बिहार के ट्रक चालक की मौत
Sat, 13 Apr 2019 09:10 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 13 Apr 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में एटा रोड पर शुक्रवार की सुबह कृष्णा ढाबा के निकट दो ट्रकों की हुई भिड़ंत में घायल एक ट्रक के चालक की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक मालिक ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ट्रक मालिक पवन बिरमानी पुत्र जगदीशचंद्र बिरमानी निवासी फरीदाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका ट्रक कानपुर में माल उतारकर वापस फरीदाबाद जा रहा था। एटा रोड पर कृष्णा होटल के निकट शुक्रवार की सुबह एटा की तरफ जा रहे किसी ट्रक ने इस ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक रंजीत पांडेय पुत्र शंकर पांडेय निवासी चंपारण (बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन शनिवार की सुबह एक बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन