फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Triple C and Sky Tower construction

आई ट्रिपिल सी एवं स्काई टावर निर्माण की धीमी गति से कमिश्नर नाराज

Thu, 08 Jul 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Triple C and Sky Tower construction
लाल डिग्गी पोखर के पास आई ट्रिपल सी एवं स्काई टावर निर्माण की धीमी गति पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा में काम पूरा नहीं हुआ तो एस्टीमेट रिवाइज नहीं किया जाएगा। इसका खामियाजा कार्यदाई संस्था को भुगतना होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि आई ट्रिपल सी एवं अचल ताल सौंदर्यीकरण का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा
विज्ञापन


कमिश्नर गौरव दयाल बुधवार सायं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लाल डिग्गी पोखर के पास निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर इमारत का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्माणाधीन आईसीसीसी को निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाए। भवन निर्माण में गुणवत्ता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। आवंटित धनराशि का समय से सदुपयोग करना सुनिश्चित करें। कार्यदायी संस्था द्वारा परियोजना पर धीमी गति से कार्य करने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न करने पर एस्टीमेट को रिवाइज नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निर्माण यूपीआरएनएन द्वारा कराया जा रहा है। इसके निर्माण से स्मार्ट सिटी के सभी कार्यों पर नजर रखी जा सकेगी। शहर की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में आई सीसीसी मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

सहायक अभियंता राजकीय निर्माण निगम देवेंद्र सिंह ने बताया कि आई ट्रिपिल सी भवन निर्माण एवं अचल ताल सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 80 करोड़ रुपये का एस्टीमेट स्वीकृत किया गया था। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष 28.32 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। इसके सापेक्ष 22 करोड़ रुपये की धनराशि का उपभोग कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्य जनवरी 2020 में शुरू किया गया था, परंतु कोरोना संक्रमण काल के चलते कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। उन्होंने मंडलायुक्त को भरोसा दिलाया कि मानव श्रम को बढ़ाकर एवं तकनीक का प्रयोग करते हुए निर्धारित अवधि दिसंबर 2021 तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के डीजीएम कौशल किशोर, अकील अहमद, यूपीआरएनएन से रिंकू शर्मा व नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्काई टावर का भी निरीक्षण
मंडलायुक्त गौरव दयाल द्वारा बुधवार को किए गए भ्रमण के दौरान सासनीगेट चौराहे के नजदीक निर्माणाधीन स्काई टावर का भी निरीक्षण किया गया। नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन प्रोजेक्ट अपने आप में एक अनूठा हाउसिंग प्रोजेक्ट है। इस हाउसिंग प्रोजेक्ट में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए एचआईजी, एमआईजी एवं एलआईजी फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है। इस हाउसिंग प्रोजेक्ट के मध्य में कुछ रुकावटें आने से कार्य बाधित हुआ था, परंतु मंडलायुक्त गौरव दयाल के अथक प्रयासों के चलते स्काई टावर पर एक बार पुन: कार्य शुरू हो गया है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त प्रेम रंजन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed