फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   'Tridev' of booths will be included in 'Mahakumbh' of Lucknow

अलीगढ़ः लखनऊ के ‘महाकुंभ’ में शामिल होंगे बूथों के ‘त्रिदेव’

Sun, 02 Jan 2022 12:46 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ ही अपने पक्ष में माहौल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी है। जन विश्वास यात्रा एवं जन विश्वास रैली के बाद 9 जनवरी 2022 को लखनऊ में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें बूथ कमेटी के ‘त्रिदेव’ से लेकर सभी बड़े नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। 
विज्ञापन




भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने शनिवार को छर्रा और गंगीरी में बैठक कर कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में जनपद के तीन हजार से अधिक बूथों के ‘त्रिदेव’ शामिल होेंगे।
विज्ञापन




भाजपा ने बूथ अध्यक्ष, प्रभारी एवं महामंत्री को ‘त्रिदेव’ नाम दिया है। करीब नौ हजार त्रिदेव के अतिरिक्त सेक्टर कमेटी से लेकर जिला तक की कमेटियों के पदाधिकारी शामिल होंगे। जन विश्वास यात्रा में शामिल नेता एवं कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि अनुमानित तौर पर जनपद से करीब दस हजार नेता एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। 200 बसों के अतिरिक्त अन्य वाहनों से लोग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेताओं को मिला है लक्ष्य...
- लखनऊ से 150 किलोमीटर की परिधि के जिलों से त्रिदेव सहित बूथ स्तर के दस पदाधिकारी जाएंगे।
- 150 से अधिक 300 किलोमीटर की परिधि के जिलों से त्रिदेव सहित बूथ स्तर के पांच पदाधिकारी जाएंगे।
- 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी के जिलों से बूथ स्तर के तीन पदाधिकारी ‘त्रिदेव’ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed