{"_id":"65a15bc258ba2cbd560bc251","slug":"tribute-to-swami-vivekananda-on-national-youth-day-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय युवा दिवस: स्वामी विवेकानंद को किया नमन, देखा लखनऊ से सीएम कार्यक्रम का सजीव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय युवा दिवस: स्वामी विवेकानंद को किया नमन, देखा लखनऊ से सीएम कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
Fri, 12 Jan 2024 09:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 12 Jan 2024 09:03 PM IST
सार
अलीगढ़ की कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को नमन किया गया। अलीगढ़ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह संग अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वामी विवेकानंद को याद किया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ कलेक्ट्रेट में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान सनातन धर्म एवं समावेशी हिंदू संस्कृति की आभा को आधुनिक विश्व में फैलाने वाले महान संत थे। वे युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। डीएम ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
विज्ञापन
इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। यहां एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा, सिटी मजिस्ट्रेट रमाशंकर समेत विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।