फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Treatment of heart possible in JN Medical College

जेएन मेडिकल कालेज में बच्चों में दिल के छेद का पूरा इलाज संभव

Tue, 20 Oct 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Treatment of heart possible in JN Medical College
एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीईआईसी) की स्थापना की गई है। इस सेंटर पर नवजात से छह वर्ष तक के वह बच्चे जो दिल के छेद सहित अन्य जन्मजात बीमारियों से ग्रसित हैं, उनका उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां पर प्रदेश के अन्य शहरों से रेफर होकर आए बच्चों का भी उपचार किया जा रहा है। इस सेंटर पर 30 बीमारियों के उपचार की व्यवस्था की गई है। इसमें बच्चों में होने वाली बीमारियां गूंगापन, बहरापन, पैरों का टेढ़ापन, अंधापन, कटे होंठ, अंदर की ओर मुड़ी उंगलियां, जन्मजात मोतियाबिंद, बहरापन, दिल में छेद, आंखों से संबंधित बीमारियां शामिल हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कालेज में बच्चों के दिल के छेद की सर्जरी सहित पूरा इलाज किया जाता है। ऐसा करने वाला यह प्रदेश का पहला सेंटर है। डॉ. उजमा फिरदौस और डॉ. शाहद अबकरी यहां पर तैैनात हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि यहां पर रीढ की हड्डी की जन्मजात विकृति सहित अन्य कई जटिल बीमारियों के उपचार की भी व्यवस्था है। कमजोर वर्ग और अर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए यह केंद्र वरदान साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed