फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Travels businessman Son theft around Four lakh in his own house with friends at Aligarh

अलीगढ़: ट्रैवल्स कारोबारी के बेटे ने दोस्तों संग मिलकर कराई घर में चोरी

Mon, 24 Jun 2019 10:04 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 24 Jun 2019 10:04 PM IST
सार

-चोरी के माल को पड़ोस में किराये पर कमरा लेकर छिपाया, पुलिस ने खोला मामला, चोरी का माल बरामद
-नाबालिग बेटा बोला, पिता नहीं देता था ऊंचे शौक पूरे करने को पैसे
 

विज्ञापन
Travels businessman Son theft around Four lakh in his own house with friends at Aligarh
फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस इलाके के हमदर्द नगर बी में ट्रैवल एजेंसी संचालक के घर में हुई 4.10 लाख की चोरी की वारदात को खुद कारोबारी के नाबालिग बेटे ने अपने दोस्तों व रिश्ते के भाईयों ने साथ मिलकर अंजाम दिया था। सोमवार को एक मुखबिर की सूचना पर भमौला चौकी के पास से पुलिस ने सभी चोरों को दबोचकर मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


जेल जाने वालों में चार बालिग और तीन नाबालिग आरोपी शामिल हैं। सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया के अनुसार हमदर्द नगर बी निवासी ट्रैवल्स कारोबारी रियासत के घर दो दिन पहले 4.10 लाख रुपये की नगदी चोरी हुई थी। सोमवार को मुखबिर से कुछ लोगों के अवैध हथियारों संग भमौला चौकी के पास होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी करके सलीम जावेद पुत्र नईम अहमद, अर्सलान पुत्र रियाज अहमद, आदिल पुत्र अयाज हुसैन, वसीम पुत्र शकील सहित तीन नाबालिगों को दबोच लिया। सभी निवासी सिविल लाइंस एरिया के हमदर्द नगर, जमालपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से दो तमंचे और 3.22 लाख रुपये और एक 17 हजार रुपये की कीमत का नया मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे जब थाने लाकर पूछताछ की गई तो ट्रैवल एजेंसी संचालक के घर में हुई 4.10 लाख की चोरी का खुलासा हो गया। बरामद की रकम उसी चोरी से संबंधित निकली। चोरों की हिस्ट्री खंगालने पर पता लगा कि गिरोह में शामिल एक नाबालिग खुद ट्रैवल एजेंसी संचालक का बेटा है। इसके बाद नाबालिग आरोपी ने खुद ही कुबूल किया कि उसने पिता द्वारा ऊंचे शौक पूरे न करने को घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों को दबोचने वाली टीम में एसआई जय प्रकाश चंद्र तिवारी, एसआई दीपक नागर, विजयपाल सिंह, जय सिंह, एहतेशाम, हरेंद्र कुमार, शोएब खान शामिल रहे।


वारदात के बाद पड़ोसी के घर में लिया किराए पर कमरा
पुलिस पूछताछ में ट्रैवल्स संचालक के बेटे ने बताया कि वह चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद पड़ोसी के ही घर में सभी को साथ लेकर छिप गया था। पैसा भी अपने साथ वहीं रखा था। पड़ोसी को बताया था कि कुछ दोस्त बाहर से परीक्षा देने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed