फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transporters Protest

ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन

Fri, 26 Feb 2021 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Transporters  Protest
भारत बंद के समर्थन में दी गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने चक्का जाम रखा। महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भारत बंद के समर्थन में ट्रांसपोर्टरों ने श्याम सुंदर मिल कंपाउंड में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दी गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह ने कहा कि डीजल एवं पेट्रोल की मूल्यवृद्धि से कारोबार तबाह हो रहा है। कोरोना के कारण पहले से ही व्यापारी एवं ट्रांसपोर्टर दुखी है। महंगाई के कारण जनता की स्थिति दयनीय होती जा रही है। इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, अनिल रस्तोगी, ब्रजेश शर्मा, देवेंद्र वार्ष्णेय, ब्रजेश माहेश्वरी, बंटी, विष्णुपाल, योगेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

भारत बंद का बाजार पर असर नहीं
भारत बंद का बाजार पर कोई असर देखने को नहीं मिला। आम दिनों की तरह दुकानें खुली रहीं। हालांकि, दूरदराज से कम ही लोग खरीदारी करने पहुंचे।
उद्योग व्यापार संगठन के मंडल महासचिव अनुराग गुप्ता ने कहा कि शहर में दुकानें अन्य दिनों की तरह खुली रहीं। ऊपरी तौर पर बंद का असर नहीं देखा गया। हालांकि, व्यवसायी महंगाई एवं अन्य समस्याओं के कारण परेशान हैं। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने बताया कि शहर में बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। हमलोगों ने बंद को समर्थन नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed