फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transporter arrested for firing at firm manager of Sandeep Gupta

Aligarh News: कारोबारी संदीप गुप्ता के फर्म मैनेजर पर फायरिंग में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 31 Aug 2024 11:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 11:48 AM IST
सार

पुष्पेंद्र पांडेय मैसर्स संदीप गुप्ता लाजिस्टिक के मैनेजर हैं। वे 10 अगस्त की देर शाम कासिमपुर अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उन पर बाइक सवारों ने फायरिंग की।

विज्ञापन
Transporter arrested for firing at firm manager of Sandeep Gupta
राजीव अग्रवाल को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगंज के बहुचर्चित कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड के मुकदमे के ट्रायल के बीच उनकी फर्म के मैनेजर पर हुई फायरिंग के मामले में ट्रांसपोर्टर राजीव अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शाम को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


महेश जी होम्स एल ब्लॉक ज्ञान सरोवर क्वार्सी निवासी पुष्पेंद्र पांडेय मैसर्स संदीप गुप्ता लाजिस्टिक के मैनेजर हैं। वे 10 अगस्त की देर शाम कासिमपुर अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। गाड़ी चालक पवन शर्मा चला रहा था। तभी रास्ते में उन पर बाइक सवारों ने फायरिंग की। मुकदमे में उल्लेख किया था कि उन्हें विश्वास है कि यह हमला संदीप गुप्ता हत्याकांड के साजिशकर्ता राजीव अग्रवाल उनके पुत्र अंकुश अग्रवाल व हत्या के मुख्य आरोपी शूटर प्रवीन बाजौता के भतीजे प्रदीप ने दहशत पैदा करने के इरादे से कराया है। 
विज्ञापन


एएसपी-सीओ तृतीय अमृत जैन के अनुसार जांच में शूटरों की बाइक का फुटेज मिला है। उनकी पहचान की जा रही है। राजीव अग्रवाल की भूमिका उजागर होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पश्चिमी यूपी के प्रमुख सीमेंट सप्लायर व लॉजिस्टिक कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या 27 दिसंबर 2021 को गांधी आई तिराहा पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed