फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transformer explodes with loud bang

Aligarh: तेज धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, खौलते तेल से किसान की मौत, पत्नी-बेटा और मवेशी झुलसे

Mon, 26 Aug 2024 08:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 08:46 AM IST
सार

किसान अपनी पत्नी और बेटे के साथ मवेशियों को चारा डाल रहे थे, तभी अचानक ट्रांसफार्मर फट गया। ट्रांसफार्मर से खौलता हुआ तेल निकल कर किसान, पत्नी, बेटे और मवेशियों के ऊपर गिर गया। 

विज्ञापन
Transformer explodes with loud bang
ट्रांसफार्मर फटने के बाद निकलती लपटें - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अतरौली कोतवाली के गांव नौरथा में आज तड़के तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फट गया। ट्रांसफार्मर से निकले खौलते तेल से किसान और उनकी पत्नी, बेटा व मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ ले जाया गया, जहां किसान की मौत हो गई। पत्नी और बेटे का उपचार चल रहा है। किसान के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


अतरौली के गांव नौरथा निवासी 58 वर्षीय तेज सिंह किसान हैं और गांव में ही पशुपालन करते हैं। 26 अगस्त तड़के करीब चार बजे वह अपनी पत्नी भागवती देवी और बेटा बनी सिंह के साथ मवेशियों को चारा डाल रहे थे। उनके प्लाट के पास आबादी के बीच गांव की बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। अचानक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। उसमें से खौलता हुआ तेल निकल कर किसान, पत्नी, बेटा और मवेशियों के ऊपर गिर गया। 
विज्ञापन


तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण डर गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों के आनन-फानन सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख तीनों अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में तेज सिंह को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर काफी समय से अक्सर चिंगारी फेंकता था। इसकी ग्रामीणों ने कई बार शिकायत कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मौखिक रूप से शिकायत की थी, लेकिन विभाग ने इस शिकायत की ओर ध्यान नहीं दिया। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी, पूर्व प्रधान जयप्रकाश चौहान, उपेंद्र ठाकुर आदि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने किसान परिवार को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed