फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transfers were also done in collectorate and tehsils

Aligarh News: कलेक्ट्रेट एवं तहसीलों में भी हुए तबादले, लंबे समय से डटे थे एक ही जगह पर

Sat, 01 Jul 2023 11:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 01 Jul 2023 11:53 PM IST
सार

अतरौली के प्रशासनिक अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन के रीडर संजय गर्ग से एडीएम प्रशासन रीडर पद ले लिया गया है। अब वे केवल राजस्व सहायक का कार्य संपादित करेंगे।

विज्ञापन
Transfers were also done in collectorate and tehsils
तबादला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट एवं तहसीलों में लंबे समय से एक ही पटल पर तैनात बाबूओं के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर एवं प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयुध लिपिक द्वितीय के रूप में तैनात उमेश कुमार को आयुध लिपिक द्वितीय के कार्य के साथ नायब नाजिर द्वितीय कलेक्ट्रेट पद भी सौंपा गया है। 

विज्ञापन


अतरौली के प्रशासनिक अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन के रीडर संजय गर्ग से एडीएम प्रशासन रीडर पद ले लिया गया है। अब वे केवल राजस्व सहायक का कार्य संपादित करेंगे।प्रकीर्ण लिपिक एवं संबद्ध आशुलिपिक अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार को वर्तमान संबद्धीकरण के साथ ही रीडर, अहलमद न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन बनाया गया है। आयुध लिपिक उमेश मित्तल को प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट के ईआरके राजीव राठी को नगर पालिका प्रथम बनाया गया है। 
विज्ञापन


विजय कृष्ण आर्य बिल लिपिक को आबकारी लिपिक, ललित कुमार रीडर उपजिलाधिकारी कोल को रीडर न्यायालय अपर जिलाधिकारी नगर, कामिनी शर्मा रीडर अपर जिलाधिकारी नगर को रीडर उपजिलाधिकारी कोल, रचित वशिष्ठ अहलमद न्यायालय अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को टंकण राजस्व सहायक, एआरके राजस्व अभिलेखागार प्रवीन दिवाकर, एआरके राजस्व कलेक्ट्रेट, देवलता गौतम रीडर न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी कोल को नायब नाजिर प्रथम तहसील कोल, शुभम पवार सहायक वासिल बाकी तहसील कोल को प्रतिलिपिक तहसील कोल बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपदेश कुमार टंकण तहसील कोल को राजस्व अपर तहसीलदार कोल, चेल्सी टिंकल प्रतिलिपिक कोल को सहायक वासिल बाकी तहसील कोल, धीरज कुमार अहलमद न्यायालय उपजिलाधिकारी खैर को सहायक बासिल बाकी खैर बनाया गया है। अंकित भुईयार को खैर से संबद को अहलमद न्यायालय उपजिलाधिकारी खैर बनाया गया है। अलीम अहमद आशुलिपिक खैर को अहलमद न्यायालय उपजिलाधिकारी खैर बनाया गया है। 


अंकित कुमार सहायक वासिल को टंकण खैर, अमित कुमार टंकक को सहायक वासिल तहसील खैर, सादत अली नायब नाजिर अतरौली, सहायक तहसील अतरौली, सुरेंद्र सिंह तहसीलदार गभाना को अहलमद उपजिलाधिकारी गभाना आशीष भारद्वाज अहलमद गभाना उपजिलाधिकारी को तहसीलदार गभाना, पूजा सक्सेना, सहा.वा.बा. तहसील इगलास को रीडर उपजिलाधिकारी इगलास विकास कुमार अहलमद उपजिलाधिकारी न्यायालय इगलास को टंकक इगलास बनाया गया है। केशव कुमार टंकक तहसील अतरौली को प्रतिलिपिक राजस्व अभिलेखागार नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed