{"_id":"64a0481b080a3562fe00a874","slug":"transfer-of-three-arms-of-transport-corporation-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfer: परिवहन निगम के तीन एआरएम के तबादले, दो को नई तैनाती, एक रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transfer: परिवहन निगम के तीन एआरएम के तबादले, दो को नई तैनाती, एक रिक्त
Sat, 01 Jul 2023 09:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Jul 2023 09:07 PM IST
सार
एआरएम नरौला राकेश कुमार को साहिबाबाद भेजा गया है। इनके स्थान पर शिकोहाबाद डिपो से राघवेंद्र सिंह चार्ज संभालेंगे। एआरएम कासगंज संजीव कुमार को मैनपुरी भेजा है। इनकी जगह पीलीभीत से आए विजय कुमार गंगवार कासगंज डिपो की कमान संभालेंगे। वहीं एआरएम हाथरस शशि रानी शिकोहाबाद डिपो भेजा है।
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
परिवहन निगम ने अलीगढ़ रीजन के तीन एआरएम, दो लेखाकार और रोडवेज वर्कशॉप के एसएम सहित छह अधिकारियों को इधर से उधर किया है। एआरएम नरौला (अतिरिक्त प्रभार अतरौली) राकेश कुमार को साहिबाबाद भेजा गया है। इनके स्थान पर शिकोहाबाद डिपो से राघवेंद्र सिंह चार्ज संभालेंगे।
विज्ञापन
एआरएम कासगंज संजीव कुमार को मैनपुरी भेजा है। इनकी जगह पीलीभीत से आए विजय कुमार गंगवार कासगंज डिपो की कमान संभालेंगे। वहीं एआरएम हाथरस शशि रानी शिकोहाबाद डिपो भेजा है। जल्द ही इनके स्थान पर नवीन तैनाती की जाएगी। वर्कशॉप एसएम विनोद कुमार को लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं लेखाकार हर्ष गौतम को लखनऊ और लेखाकार राजकुमार को मेरठ भेजा है। इनके स्थान पर अमित गोस्वामी और प्रमोद कुमार इटावा से आए हैं। सहायक विधि अधिकारी विक्रांत पवार को अलीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन