फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trainee plane of Pioneer Flying Academy fell in village Borna

अलीगढ़ः गांव बोरना में गिरा पायोनियर फ्लाइंग एकेडमी का प्रशिक्षु विमान

Sun, 23 Jan 2022 12:15 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Trainee plane of Pioneer Flying Academy fell in village Borna
गांव बोरना में गिरे प्रशिक्षण विमान को देखते युवक। - फोटो : Rupesh
अलीगढ़ से मुरादाबाद क्रास कंट्री फ्लाइंग के लिए गया धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर सक्रिय पायोनियर फ्लाइंग एकेडमी का प्रशिक्षु विमान शुक्रवार रात्रि करीब सवा आठ बजे लौटते समय घने कोहरे में फंसकर बोरना गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को घने कोहरे के कारण हवाई पट्टी नहीं दिखने से यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना में विमान में मौजूद दोनों पायलट सुरक्षित बच गए। दुर्घटना की जांच के लिए डायरेक्टर जनरल सिविल एवीएशन की टीम अलीगढ़ आ गई है।
विज्ञापन




धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइंग क्लब सक्रिय हैं। इनमें से एक पायोनियर फ्लाइंग एकेडमी का विमान वीटी-एएमयू शुक्रवार को क्रास कंट्री फ्लाइंग के लिए मुरादाबाद गया था। वहां से लौटने में देर सायं हो गई। उस समय अलीगढ़ में घने कोहरे की चादर तनी हुई थी। इस वजह से विमान में मौजूद दो पायलटों को हवाई पट्टी नजर नहीं आई और विमान 45वीं वाहिनी पीएसी के पास के गांव बोरना निवासी दुष्यंत के खेत में फोर्स लैंडिंग कर गया। इससे हुई तेज आवाज से हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उनकी मदद से विमान में मौजूद दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल सके।
विज्ञापन




सिटी मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि कोहरे में हवाई पट्टी न दिखने से यह दुर्घटना हुई है। दुर्घटनाग्रस्त विमान की जांच के लिए दिल्ली से डायरेक्टर जनरल सिविल एवीएशन की टीम आ गई है। टीम अपनी जांच रिपोर्ट उड्डयन मंत्रालय को सौंपेगी। सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार महुआ खेड़ा क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है। अगर कोई लिखित दिया जाएगा तो मुकदमा आदि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे में नहीं दिखी पट्टी, हल्की खरोंच आईं दोनों पायलटों को
इस दुर्घटना के समय इस एयरक्राफ्ट को एविएशन कंपनी के पायलट सुरेम चला रहे थे, जबकि प्रशिक्षु अरुण कुमार साथ में मौजूद थे। दोनों ने बताया कि आते समय उन्हें कोहरे के कारण हर्वाइ पट्टी नहीं दिखाई दी। बोरना पीएसी में बनी सड़क हल्की रोशनी में उन्हें हवाईपट्टी महसूस हुई। उस पर उतारने के प्रयास में अचानक उनका एयरक्राफ्ट खेत में गिर गया। इस दौरान चूंकि स्पीड कम थी और वे एयरक्राफ्ट को उतारने का प्रयास कर रहे थे। इसलिए ज्यादा चोट नहीं आई। हां, हल्की खरोंच जरूर आई थीं। इसलिए उनका उपचार भी कराया गया। इस पर सभी ने राहत भी महसूस की है।


बोरना के दुष्यंत की गेहूं-सरसों की फसल में नुकसान
इस दुर्घटना में यह एयरक्राफ्ट गांव बोरना के किसान दुष्यंत के खेत में गिरा, जिससे उस खेत में उपज रही गेहूं व सरसों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। एक तरफ तो एयरक्राफ्ट गिरने से फसल का नुकसान हुआ। दूसरी ओर खबर पर ग्रामीणों व अन्य अधिकारियों के पहुंचने, दोनों स्टाफ को वहां से निकालने व एयरक्राफ्ट की जांच की वजह से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed