फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic will change on many roads of the city

मतगणना : शहर के कई रास्तों का बदला रहेगा यातायात

Wed, 09 Mar 2022 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Traffic will change on many roads of the city
धनीपुर मंडी में बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना स्थल व आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। एटा चुंगी से लेकर बौनेर तिराहा तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। धनीपुर मंडी की ओर आने वाले रास्ते बंद रहेंगे तो कई रास्तों पर यातायात बदला जाएगा। केवल मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों, कार्मिक, प्रत्याशियों व एजेंट को आवागमन की छूट रहेगी। पास धारकों को मंडी तक पहुंचने के लिए पांच बैरियरों पर चेकिंग का घेरा पार करना होगा। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने मतगणना को लेकर धनीपुर मंडी में सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा में लगे फोर्स को ब्रीफ किया गया। उन्होंने बताया कि मतगणना को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

बैरियर व्यवस्था
1- एटा चुंगी चौराहे पर धनीपुर मंडी की ओर जाने वाले मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों, प्रत्याशी व मतगणना एजेंटों, पुलिस-प्रशासनिक वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इनके अतिरिक्त अन्य कोई वाहन धनीपुर मंडी की ओर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

2- थाना गांधीपार्क से पहले एटा चुंगी की ओर स्थापित इस बैरियर से आगे मतगणना एजेंटों के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। केवल मतगणना ड्यूटी कर्मियों, पुलिस-प्रशासनिक व प्रत्याशियों के वाहन ही जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- मंडी गेट से करीब 200 मीटर ओजोन सिटी कट, बौनेर की ओर बैरियर लगाया गया है। इस बैरियर से मंडी की ओर मतगणना एजेंटों के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस बैरियर से मंडी की ओर केवल मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों व प्रत्याशियों के वाहन ही जा सकेंगे।
4- ओजोन सिटी कट से जीटी रोड पर बौनेर की ओर बैरियर स्थापित किया गया है। इस बैरियर से केवल मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों, प्रत्याशी व मतगणना एजेंटों के वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।
5- बौनेर तिराहा पर बैरियर स्थापित किया गया है। इस बैरियर से सभी प्रकार के भारी वाहन, रोडबेज बसें प्रतिबंधित रहेंगे। इस बैरियर से मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों, प्रत्याशी व मतगणना एजेंटों के वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा। इनके अतिरिक्त, अन्य हल्के व दो पहिया वाहन को प्रवेश दिया जाएगा। परंतु यह वाहन ओजोन सिटी कट बैरियर से मंडी की ओर नही जा सकेंगे। ये सभी वाहन ओेजोन सिटी कट से रामघाट रोड की ओेर डायवर्ट किए जाएंगे।
यातायात डायवर्जन
-10 मार्च को मतगणना कार्य को लेकर सुबह चार बजे से लेकर मतगणना समाप्ति तक शहर में यातायात व्यवस्था व डायवर्जन किया जाएगा।
- कानपुर, एटा की तरफ से बौनेर तिराहा होते हुए एटा चुंगी चौराहा, शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी, चार पहिया, रोडवेज बस आदि वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बौनेर तिराहा से डायवर्ट होकर आगरा पुल के नीचे, खेरेश्वर चौराहा होते हुए शहर, खैर, दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।
- आगरा, हाथरस की तरफ से सासनीगेट होकर शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन आगरा पुल के नीचे से डायवर्ट होकर एटा, कानपुर, खैर, दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।
- मथुरा की तरफ से सासनीगेट होकर अलीगढ़, शहर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन मथुरा पुल के नीचे से डायवर्ट होकर एटा, कानपुर, खैर, दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।
- बुलंदशहर, दिल्ली, खैर की ओर से भांकरी पुल व खेरेश्वर नादा पुल होते हुए सारसौल, शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन भांकरी पुल, खेरेश्वर चौराहा से डायवर्ट होकर एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा की ओर जा सकेंगे। जिन वाहनों को मुरादाबाद जाना है यह वाहन भांकरी पुल, सारसौल चौराहा एवं नादा पुल, सारसौल चौराहा एफएम टावर, महेशपुर तिराहा होते हुए मुरादाबाद जा सकेंगे।
- सारसौल चौराहा से शहर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह सारसौल चौराहे से ही डायवर्ट होकर नादा पुल से बाईपास होते हुए आगरा, मथुरा, एटा, कानपुर की ओर एवं एफएम टावर, महेशपुर तिराहा होते हुए मुरादाबाद जा सकेंगे।
- अतरौली, नरौरा रामघाट रोड से क्वार्सी चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन अवंतीबाई चौराहा अतरौली से डायवर्ट होकर छर्रा, गंगीरी होते हुए कासगंज, एटा की ओर जा सकेंगे। जिन वाहनों को अतरौली चौराहे से अलीगढ़ की ओर आना है वह वाहन छर्रा, गंगीरी, पनेठी होते हुए शहर की ओर आ सकेंगे।
-कमालपुर कट से एटा चुंगी चौराहे की तरफ आने वाले वाले सभी प्रकार के वाहन कमालपुर कट से डायवर्ट होकर बौनेर एवं खेरेश्वर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगेे।
-महेशपुर तिराहे से सभी प्रकार के भारी वाहन क्वार्सी चौराहे की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन एफएम टावर बाईपास होते हुए सारसौल नादापुल , खेरेश्वर, नये बाईपास होते हुये अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- नौरंगाबाद पुल डीएवी कॉलेज की तरफ से एटा चुंगी चौराहे की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दुबे का पड़ाव, रेलवे स्टेशन होते हुए अपने- अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- क्वार्सी चौराहा से एटा चुंगी चौराहे की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेेंगे। यह वाहन क्वार्सी चौराहे से डायवर्ट होकर अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

नो ट्रैफिक जोन
बौनेरे तिराहे से एटा चुंगी चौराहे तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। यहां से पुलिस- प्रशासनिक, मतगणना ड्यूटी में लगे कार्मिक, प्रत्याशी, मतगणना एजेंट के वाहन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed