फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic system will change in Aligarh on August 21

Aligarh News: 21 अगस्त को बदलेगी शहर में यातायात व्यवस्था, आएंगे अमित शाह और योगी आदित्यनाथ

Sun, 20 Aug 2023 03:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 03:26 AM IST
सार

यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए जनसामान्य से अपील की है कि वे कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम के अनुसार कार्यक्रम को लेकर सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात / डायवर्जन व्यवस्था जारी रहेगी। 

विज्ञापन
Traffic system will change in Aligarh on August 21
रूट डायवर्ट रहेगा प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर नुमाइश मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वीआईपी के आगमन को देखते हुए शहर में सोमवार को यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए जनसामान्य से अपील की है कि वे कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम के अनुसार कार्यक्रम को लेकर सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात / डायवर्जन व्यवस्था जारी रहेगी। 

विज्ञापन


बाह्य डायवर्जन 
समय-प्रातः 08.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक 
1- दिल्ली, बुलंदशहर, खुर्जा, गभाना की तरफ से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन जिनकों एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा की तरफ जाना है ऐसे समस्त प्रकार के वाहन शहर की तरफ प्रतिबंधित रहेगे। यह वाहन दौरऊ मोड़- गभाना से डायवर्ट होकर खैर, इगलास, सासनी, सिकंद्राराऊ होते हुए गंतव्य को जाएंगे। 
विज्ञापन

2-  खैर/ टप्पल की तरफ से शहर, खेरेश्वर चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन कस्बा खैर तहसील तिराहा से गौंडा, इगलास की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3- मथुरा/ इगलास की ओर से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगे। यह वाहन इगलास, गौंडा तिराहा से सासनी हाथरस / खैर की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे। 
4- आगरा की तरफ से शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगे। इन वाहनों को वन चेतना केंद्र / दाउद खां फाटक तिराहे से इगलास रोड की तरफ गंदा नाला पेट्रोल पंप चौराहे से इगलास, गौंडा की तरफ डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 

5- कानपुर, एटा की तरफ से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन नानऊ नहर / पनेठी से सासनी/ इगलास/ गौंडा / खैर / गभाना एवं गंगीरी, छर्रा होते हुए अतरौली की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे। 
6- रामघाट रोड पर अतरौली से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन अतरौली अबंतीबाई चौराहा से छर्रा, गंगीरी / कासगंज एवं छतारी /पहासू/ अनूपशहर की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जा सकेंगे। 
7- बुलंदशहर, डिबाई से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सुमेरा झाल, जवां से बरौली, गभाना की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जा सकेंगे। 
8- दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें मुरादाबाद जाना है वह कटरा मोड़ गभाना से डायवर्ट होकर जवां, सुमेरा झाल होते हुए मुरादाबाद जा सकेगें।

 रोडबेज/ प्राइवेट बसों हेतु डायवर्जन-व्यवस्था

(जनसभा में सम्मलित होने वाले वाहनों/ बसों को छोड़कर)
समय-प्रातः 08.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक 

1- दिल्ली, खुर्जा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडबेज /प्राइवेट/ महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। रोडवेज बसें भांकरी पुल तक आ सकेंगी तथा भांकरी पुल पर सवारी उतारने के उपरांत बाईपास से ही डायवर्ट होकर गंतव्य को जा सकेंगी। 
2- खैर, टप्पल की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/ प्राईवेट / महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह रोडबेज बसें खेरेश्वर चौराहे तक आ सकेंगी। खेरेश्वर चौराहे पर सवारी उतारने के उपरांत बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगी। 
3- आगरा की तरफ से  शहर की तरफ आने वाली रोडवेज / प्राईवेट / महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह बसें आगरा पुल के नीचे तक आ सकेंगी। आगरा पुल के नीचे सवारी उतारने के बाद बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।  

4- मथुरा की तरफ से  शहर की तरफ आने वाली रोडवेज / प्राईवेट आदि बसें मथुरा पुल के नीचे तक आ सकेंगी।  मथुरा पुल के नीचे सवारी उतारने के बाद बाईपास से ही डायवर्ट होकर गंतव्य को जा सकेंगी। 
5- एटा/ कानपुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/ प्राईवेट/ महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह रोडबेज बसें बौनेर तिराहा तक आ सकेंगी। बौनेर तिराहा पर सवारी उतारने के बाद बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।  
6- नरौरा, रामघाट रोड की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/ प्राईवेट/ महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह रोडवेज बसें क्वार्सी चौराहा तक आ सकेंगी। क्वार्सी चौराहा पर सवारी उतारने के उपरांत कयामपुर मोड़, एटा चुंगी होते हुए बौनेर की तरफ डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed