फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic system will be changed in Aligarh every Monday

Aligarh News: शहर में 22 जुलाई से सावन के हर सोमवार को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, रूट रहेगा डायवर्ट

Sun, 21 Jul 2024 05:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 05:09 PM IST
सार

सावन के पहले सोमवार से प्रत्येक सोमवार को रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसें बाईपास से संचालित होंगी।

विज्ञापन
Traffic system will be changed in Aligarh every Monday
रूट डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के सोमवार को शिव मंदिरों एवं शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए अलीगढ़ जिला प्रशासन ने प्रत्येक सोमवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया है। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को यह व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसें बाईपास से संचालित होंगी।

विज्ञापन


इस तरह संचालित होंगे वाहन
- दिल्ली-खुर्जा की तरफ एवं खेरेश्वर चौराहा की ओर से आने वाले सभी वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन जिन्हें एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा की तरफ जाना है वह वाहन दौरऊ, सोमना मोड़, गभाना से परिवर्तित होकर खैर, इगलास, सासनी, सिकंदराराऊ होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

- खैर, टप्पल की तरफ से शहर में आने वाले भारी वाहन शहर एवं खेरेश्वर चौराहा की तरफ नहीं आएंगे। हल्के वाहनों को हरिदासपुर तिराहे, लोधा से जीटी रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मथुरा व इगलास की ओर से आने वाले वाहन एवं नादा पुल की तरफ आने वाले सभी भारी वाहन शहर की ओेर प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन पुराने बाईपास मथुरा पेट्रोल पंप से मथुरा के पुल के नीचे से डायवर्ट होंगे। खुर्जा, बुलंदशहर, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन इगलास, गोंडा, खैर की तरफ डायवर्ट होंगे।
- आगरा की तरफ से शहर के सासनीगेट की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन नहीं आ सकेंगे। यह वाहन वन चेतना केंद्र, दाऊद खां, फाटक तिराहे से इगलास रोड की तरफ गंदा नाला पेट्रोल पंप चौराहा से इगलास, गोंडा की तरफ डायवर्ट होंगे।

- कानपुर, एटा की तरफ से अलीगढ़ शहर, खेरेश्वर चौराहे की तरफ आने वाले वाहनों को सिकंदराराऊ, हाथरस एवं गोपी, अकराबाद से सासनी, इगलास, गोंडा, खैर होते हुए गभाना की तरफ परिवर्तित किया जाएगा।
- रामघाट रोड पर अतरौली से शहर में आने वाले वाहन क्वार्सी चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को अतरौली से कासगंज, गोधा, छतारी, डिबाई की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- बुलंदशहर, डिबाई से सारसौल चौराहा, क्वार्सी चौराहे की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को सुमेरा झाल, जवां से बरौली, गभाना की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

- सारसौल चौराहा से नादा पुल, खेरेश्वर की तरफ से आने वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन भांकरी से नया बाईपास से होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। जिन वाहन चालकों को खैर रोड या यमुना एक्सप्रेस वे तक जाना है, वे जीटी रोड भुकरावली रघुनाथ फार्म के बगल से जिरौली रोड होकर लोधा पहुंचकर गंतव्य को जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed