फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   traffic system of Dhanipur area will be changed again

अलीगढ़ः आज फिर बदली रहेगी धनीपुर क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था

Thu, 10 Feb 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
traffic system of Dhanipur area will be changed again
मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान बुधवार को शहर में लगे जाम से ट्रैफिक पुलिस ने सबक ले लिया है। अब तय हुआ है कि पोलिंग पार्टियों की वापसी के समय बृहस्पतिवार को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा, ताकि जाम न लग सके। पोलिंग पार्टियों के धनीपुर मंडी से रवानगी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन के साथ ही एडवायजरी भी जारी की थी। इसके बाद भी जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक मुकेश कुमार उत्तम ने बताया कि बृहस्पतिवार को मतदान के उपरांत पोलिंग पार्टियां ईवीएम जमा कराने धनीपुर मंडी पहुंचेंगी। इसको देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों में लगे वाहन बौनेर तिराहा, ओजोन सिटी कट होते हुए धनीपुर मंडी पर आएंगे। पोलिंग पार्टियों को धनीपुर मंडी पर उतराने के उपरांत एटा चुंगी चौराहा से कमालपुर, दुबे पड़ाव एवं क्वार्सी बाईपास के लिए जा सकेंगे। यह मार्ग वन-वे रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कमालपुर कट, गांधीपार्क बस अड्डा, दुबे का पड़ाव, क्वार्सी चौराहे की ओर से कोई भी वाहन एटा चुंगी चौराहे की तरफ नही आ सकेगा। अतरौली की ओर से पोलिंग पार्टियों में लगे वाहन शहर में गंदा नाला कट, विजडम स्कूल से डायवर्ट होकर ओजोन सिटी जाने वाले रास्ते से होकर धनीपुर मंडी आ सकेंगे। महेशपुर फाटक से कोई भी पोलिंग पार्टी का वाहन क्वार्सी चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। यह वाहन महेशपुर फाटक से डायवर्ट होकर एफएम टावर होते हुए सारसौल चौराहा, नादापुल बाईपास होते हुए नए बाईपास से बौनेर तिराहे की ओर जा सकेंगे। अलीनगर कट, (कमालपुर) से पोलिंग पार्टियों एवं समस्त प्रकार के वाहन ( प्रशासनिक वाहनों को छोड़कर) एटा चुंगी चौराहे की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन हाईवे से बौनेर चौराहा होते हुए धनीपुर मंडी आ सकेंगे। एटा चुंगी चौराहे से पोलिंग पार्टियों एवं समस्त प्रकार के वाहन (प्रशासनिक वाहनों को छोड़कर) धनीपुर मंडी से बौनेर तिराहे की तरह प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी ट्रैफिक ने शहरवासियों से इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed