फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic system in the city will change during the departure of polling parties

अलीगढ़ः पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान बदलेगी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था

Tue, 08 Feb 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Traffic system in the city will change during the departure of polling parties
विधान सभा चुनाव में पहले चरण में 10 फरवरी को होने जा रहे मतदान के लिए बुधवार को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बृहस्पतिवार शाम से पोलिंग पार्टियों की ईवीएम मशीन जमा करने को वापसी होगी। इस दौरान यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन व यातायात व्यवस्था बदलने का निर्णय लिया है। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने इलाके के सभी चौराहे, तिराहे पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। एसपी ट्रैफिक ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रूट डायवर्जन के समय संभव हो तो इन मार्गों से न निकलें और बेहद जरूरी हो तो आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

इस तरह बदलेगी यातायात व्यवस्था
1- शहर व कोल विधानसभा क्षेत्र को जाने वाले पोलिंग पार्टी वाहन धनीपुर मंडी से एटा चुंगी, क्वार्सी बाईपास चौराहा होते हुए क्वार्सी की ओर, एटा चुंगी से दुबे का पड़ाव होते हुए शहर की ओर जाएंगे। मतदान समापन के बाद ईवीएम जमा करने के लिए क्वार्सी चौराहा, विजडम स्कूल, गंदा नाला, ओजोन सिटी तिराहे से धनीपुर मंडी वापस आएंगे।
विज्ञापन

2- बरौली विधानसभा क्षेत्र को जाने वाले पोलिंग पार्टी वाहन धनीपुर मंडी से ओजोन सिटी कट, क्वार्सी चौराहा से महेशपुर तिराहा, एफएम टॉवर होते हुए बरौली जाएंगे। मतदान समाप्ति पर धनीपुर मंडी में ईवीएम जमा करने के लिए इसी रूट से वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- गंगीरी, अकरबाद क्षेत्र को जाने वाले पोलिंग पार्टी वाहन धनीपुर मंडी से बौनेर तिराहा, बौनेर तिराहा से पनैठी, अकराबाद होते हुए जाएंगे। वापसी में भी इसी रूट से आएंगे।
4- गभाना क्षेत्र को जाने वाले वाहन धनीपुर मंडी से बौनेर तिराहा, बौनेर तिराहा से खेरेश्वर चौराहा, खेरेश्वर चौराहा से गभाना की ओर जाएंगे। वापसी में इसी रूट से वापस आएंगे।
5- खैर व लोधा को जाने वाले वाहन धनीपुर मंडी से बौनेर, बौनेर तिराहा से खेरेश्वर, खेरेश्वर चौराहे से लोधा व खैर को जाएंगे। मतदान के बाद वापसी में इसी रूट से धनीपुर मंडी पहुंचेंगे।
6- इगलास को जाने वाले वाहन धनीपुर मंडी से बौनरे तिराहा, बौनेर तिराहा से मथुरा पुल से उतरकर इगलास की ओर जाएंगे। वापसी में ईवीएम जमा कराने को इसी रूट से वापस आएंगे।
7- आगरा रोड, मडराक को जाने वाले वाहन धनीपुर मंडी से बौनेर तिराहा से आगरा रोड पुल से उतरकर मडराक की ओर जाएंगे। इसी रूट से वापस भी आ सकेंगे।
बाह्य सर्किल यातायात / डायवर्जन व्यवस्था
डी-1 - एटा व कानपुर की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन, रोडबेज बस एवं कामर्शियल चार पहिया वाहन बौनेर तिराहे से नये बाईपास पर डायवर्ट होकर अपने- अपने गंतव्य को जाएंगे। बौनेर तिराहे से एटा चुंगी चौराहा तक पोलिंग पार्टियों के वाहनों को छोड़कर समस्त प्रकार वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
डी-2 - आगरा व मथुरा की तरफ से सासनीगेट चौराहा व अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन एवं कामर्शियल चार पहिया वाहन आगरा पुल के नीचे से नये बाईपास से डायवर्ट होकर अपने- अपने गंतव्य को जाएंगे।
डी-3- पुराना मथुरा बाईपास से नादा पुल सारसौल की तरफ से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन एवं कामर्शियल चार पहिया वाहन पुराना मथुरा बाईपास से डायवर्ट होकर अपने- अपने गंतव्य को जाएंगे।
डी- 4- बुलंदशहर, दिल्ली की तरफ से अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले भारी वाहन एवं कामर्शियल चार पहिया वाहन खेरेश्वर/ भांकरी पुल से डायवर्ट होकर अपने- अपने गंतव्य को जाएंगे।
डी- 5- अतरौली, नरौरा रामघाट रोड से क्वार्सी चौराहा की तरफ आने वाले वाले भारी वाहन एवं कामर्शियल चार पहिया वाहन अवंतीबाई चौराहे से डायवर्ट होकर अपने -अपने गंतव्य को जाएंगे।
डी- 6 - कमालपुर ग्राम कट से एटा चुंगी चौराहे की तरफ आने वाले वाले भारी वाहन एवं कामर्शियल चार पहिया वाहन कमालपुर कट से डायवर्ट होकर अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे। बौनेर तिराहे से एटा चुंगी चौराहा तक पोंलिग पार्टियों के वाहनों को छोड़कर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

आंतरिक सर्किल यातायात / डायवर्जन व्यवस्था
पोलिंग पार्टियों के आवागमन व वापसी के समय वाहन रहेंगे प्रतिबंध
डी-7 - गांधीपार्क बस अड्डे से एटा चुंगी की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन गांधीपार्क बस अड्डे से ही डायवर्ट किए जाएंगे।
डी-8- एटाचुंगी चौराहे से बौनेर की तरफ से आने वाले वाहन एटा चुंगी से ही डायवर्ट किए जाएंगे।
डी- 9- क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी की तरफ से आने वाले वाहन क्वार्सी चौराहा, गंदा नाला विजडम स्कूल से ही डायवर्ट किये जाएंगे।
डी- 10 - ओजोन सिटी से एटा चुंगी की तरफ से वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन ओजोन सिटी कट से ही डायवर्ट किये जाएंगे।
डी-11- दुबे पड़ाव रामघाट रोड से एटा चुंगी की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दुबे पड़ाव से ही डायवर्ट किए जाएंगे।
डी- 12- सारसौल चौराहे से गांधीपार्क बस अड्डे की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सारसौल चौराहे से ही डायवर्ट किए जाएंगे।
डी- 13- शमशाद चौराहा से तस्वीर महल की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन कलेक्ट्रेट तिराहे से ही डायवर्ट किए जाएंगे।
नोट - पोलिंग कार्य में लगे वाहन उक्त प्रतिबंधों से मुक्त होेंगे। शाम चार बजे से ईवीएम जमा होने तक बौनेर तिराहे से एटा चुंगी के बीच पोलिंग पार्टियों के वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज की बसें गांधीपार्क बस स्टैंड से एटा चुंगी की तरफ नहीं आएंगी। यह सभी बसें सारसौल चौराहा या सासनीगेट चौराहा होते हुए अपने-अपने गंतव्य को आ जा सकेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed