फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic system collapses in Aligarh city

Aligarh: यातायात व्यवस्था धड़ाम, अब तो गलियों में भी लग रहा जाम, दो किलोमीटर का सफर एक घंटे में हो रहा पूरा

Mon, 05 Jan 2026 12:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 12:33 PM IST
सार

4 जनवरी दोपहर को अमर उजाला ने जब इन इलाकों में स्थितियां देखीं तो लोग सिस्टम को कोसते नजर आए। किशनपुर, आर्य नगर व होली चौक के वाशिंदे सुनील कुमार, कृपाल सिंह, अनिल कुमार व कुशलपाल सिंह ने साफ कहा कि हमारी गलियां पहले से तंग हैं। हमारे अपने वाहन घरों या प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े रहते हैं।

विज्ञापन
Traffic system collapses in Aligarh city
रामघाट रोड पर लगा जाम, एक साइड में बन रहीं सड़क - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के रामघाट रोड पर निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई है। जाम से बचने के लिए लोग गलियों से निकलने लगे हैं, लेकिन बदइंतजामी का आलम यह है कि अब गलियों में भी जाम लगने लगा है।

विज्ञापन


रामघाट रोड व उससे जुड़ी कालोनियों में चल रहे आठ निर्माण कार्यों की वजह से रोजाना जाम लग रहे हैं लेकिन, सिस्टम इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा। न ही वैकल्पिक इंतजामों पर कोई ध्यान दिया जा रहा। एंबुलेंस व चार पहिया वाहनों के घुसने से गलियों में भी जाम लग जा रहा है। दिन में क्वार्सी से गांधी आई तक लगभग दो किलोमीटर कीा सफर एक घंटे में पूरा हो रहा है। गनीमत है कि अभी स्कूलों में अवकाश है। स्कूल खुलने पर यह स्थिति और भी भयावह हो सकती है।

विज्ञापन

हम रमेश विहार में रहते हैं। वहां से रामघाट रोड कार लेकर सीधे नहीं जा सकते। क्वार्सी बाईपास होकर निकलें, या फिर स्वर्ण जयंती नगर होकर जाएं। जाम में फंसना होता है।-आकाश, रमेश विहार

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी के बाद शहर की ओर जाने वाले रास्ते में जगह-जगह जाम लगते हैं। तंग गलियों से निकलना भी अब मुश्किल है। क्वार्सी से गांधी आई पहुंचने में एक घंटा लगता है। - अजय, पीएसी
रामघाट रोड के अस्पताल में काम से आना था। एटा चुंगी से चलकर यहां तक पहुंचने में तीन जगह जाम में फंसने पर एक घंटा लगा है। - अनिल, एटा चुंगी
हमें क्वार्सी जाने में बड़ी परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से शुरू हुआ। अब कुछ गलियों में भी है। गलियों से भी निकलना मुश्किल है। -दिनेश, चंदनिया
निर्माण कार्यों की लगातार मॉनीटरिंग कराई जा रही है। प्रति सप्ताह प्रगति भी जानी जाती है। प्रयास है कि समयबद्ध तरीके से निर्माण पूरा कराया जाएग। बाकी जो आवाजाही के रास्ते हैं, उन पर इंतजाम के लिए यातायात पुलिस को लिखा गया है। उनके द्वारा वहां इंतजाम किए जा रहे हैं। जहां समस्या आती है। वहां निदान कराया जाता है। - प्रेमप्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

सिस्टम को कोसते हुए गलियों से गुजरते हैं लोग

4 जनवरी दोपहर को अमर उजाला ने जब इन इलाकों में स्थितियां देखीं तो लोग सिस्टम को कोसते नजर आए। किशनपुर, आर्य नगर व होली चौक के वाशिंदे सुनील कुमार, कृपाल सिंह, अनिल कुमार व कुशलपाल सिंह ने साफ कहा कि हमारी गलियां पहले से तंग हैं। हमारे अपने वाहन घरों या प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े रहते हैं। ऊपर से गलियों में दोपहिया के अलावा ऑटो-टेंपो, एंबुलेंस, चारपहिया व लोडर वाहन आने लगे हैं। दिन भर जाम लगने लगा है। कई बार हमारे वाहनों से टकराते हैं। किसी दिन यह समस्या बड़े विवाद का कारण बन सकती है। हमारी कॉलोनी से जुड़ी कुछ कालोनियों के रास्ते भी बंद हैं। उनकी आवाजाही भी हमारी ओर से हो रही है।

ये हालात जानें

  • रामघाट रोड पर क्वार्सी चौराहा, क्वार्सी चुंगी, एडीए कार्यालय, विद्या नगर के बाहर, किशनपुर तिराहा प्रमुख जाम प्वाइंट।
  • निर्माण के चलते शंकर विहार, क्वार्सी, शताब्दी नगर, रामबाग, अवंतिका, किशनपुर, आर्य नगर की गलियों में लगता जाम।
  • निर्माण के चलते प्रमुख मार्ग पर जाम के चलते कालोनी की गलियों से गुजर रहे ऑटो-टेंपो, एंबुलेंस व लोडर वाहन भी।

एक साथ चल रहे ये आठ निर्माण कार्य

क्वार्सी ओवरब्रिज, रामघाट रोड सड़क, स्वर्ण जयंती नगर नाला, दुर्गाबाड़ी सड़क-नाली, मैरिस रोड, केला नगर-दोदपुर सड़क, ज्ञान सरोवर-मान सरोवर सड़क, रमेश विहार सड़क।

इन कॉलोनियों का संपर्क टूटा

  • रामबाग कॉलोनी, किशनपुर, अवंतिका फेज-2, आर्य नगर, ज्ञान सरोवर-मान सरोवर में रामघाट रोड से प्रवेश बंद।
  • ज्ञान सरोवर-मान सरोवर व उससे जुड़ी रमेश विहार, सूर्य सरोवर में क्वार्सी बाईपास या स्वर्ण जयंती नगर से प्रवेश।


ऐसे पूरा हो रहा सफर
क्वार्सी से गांधी आई तक जाने के लिए लोग शताब्दी नगर, राज्य कर्मचारी कॉलोनी, किशनपुर, अवंतिका, आर्य नगर होकर सफर कर रहे हैं। हालांकि, गलियों में जाम के चलते यहां भी सफर आसान नहीं हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed