फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic line will be built in Suraksha Vihar

सुरक्षा विहार में ही बनेगी ट्रैफिक लाइन, चालान केंद्र

Sat, 12 Jun 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Traffic line will be built in Suraksha Vihar
जिले में यातायात पुलिस की ट्रैफिक लाइन के लिए चल रही जमीन की तलाश पूरी हो गई है। सुरक्षा विहार में पुलिस विभाग की खाली पड़ी भूमि पर ही ट्रैफिक लाइन व चालान केंद्र बनना तय हो गया है। इस भूमि का प्रयोग अब तक डंपिंग यार्ड के रूप में हो रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब एसएसपी कलानिधि नैथानी यहां क्राइम ब्रांच के नवनिर्मित भवन का मुआयना करने पहुंचे तो खाली पड़ी जमीन की बेकद्री देख दंग रह गए। उन्होंने तत्काल जमीन का समतलीकरण शुरू कराकर दो सप्ताह में ट्रैफिक लाइन शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक ट्रैफिक लाइन नहीं है, जबकि सभी मंडल मुख्यालयों पर ट्रैफिक लाइन बनाने के निर्देश हैं। अर्से से जमीन की तलाश चल रही है। कभी आरएएफ रोड पर तो कभी कमिशभनरी के सामने और कभी पनैठी के पास ट्रैफिक लाइन के लिए जमीन उपलब्ध कराए जाने की बात कही जाती है। हालांकि, अभी तक अंतिम फैसला नहीं हो सका। शुक्रवार दोपहर एसएसपी ने जब सुरक्षा विहार में पुलिस विभाग की खाली भूमि की बेकद्री देखी तो दंग रह गए। बोले, यहां ट्रैफिक लाइन बेहद आसानी से बन सकती है। पहले से चारों ओर से बाउंड्री है। बस सफाई व समतलीकरण कराकर चालान केंद्र ही तो बनवाना है। इस पर उन्होंने एसपी यातायात व आरआई आदि को तत्काल काम शुरू कराने के निर्देश दिए और दो सप्ताह में यहां से ट्रैफिक लाइन संचालित कराने के निर्देश दिए। साथ ही धीरे-धीरे चालान केंद्र बनवाने का काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ द्वितीय को सीओ क्राइम का जिम्मा, नया दफ्तर भी मिला
सुरक्षा विहार में नवनिर्मित क्राइम ब्रांच के बहुउद्देश्यीय भवन में पुलिस के चार महत्वपूर्ण दफ्तर शिफ्ट होंगे। शुक्रवार को इस भवन का निरीक्षण कर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ये निर्देश दिए हैं। साथ में सीओ द्वितीय को ही सीओ क्राइम की जिम्मेदारी सौंपते हुए उनको नया दफ्तर भी इसी भवन में आवंटित कर दिया है। बता दें कि अब तक सीओ द्वितीय का दफ्तर बारहद्वारी नगर निगम में संचालित होता था, जहां से नगर निगम ने उसे खाली करने के लिए कह दिया था।
एसएसपी ने यहां तैनाती के साथ ही इस बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए थे। निर्माण पूरा होने पर शुक्रवार को वे उसके निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने इस भवन को चार ब्लाकों में बांटकर चार कार्यालय शिफ्ट करने के निर्देश दिए। पहला ब्लाक सीओ द्वितीय/सीओ क्राइम का होगा। सीओ क्राइम का जिम्मा भी सीओ द्वितीय ही देखेंगे। दूसरे ब्लाक में सीओ यातायात का कार्यालय होगा। तीसरे ब्लाक में साइबर सेवा केंद्र व साइबर सेल का कार्यालय होगा। चौथा ब्लाक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने का होगा। एसएसपी ने इन चारों ब्लाकों में सोमवार तक इंटरनेट, फर्नीचर आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। ताकि सोमवार से ये चारों भवन यहां शुरू कराए जा सकें।
जिले का साइबर सेवा केंद्र और ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना एक जगह
इस नई व्यवस्था के तहत जिले का साइबर सेवा केंद्र व ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना एक जगह पर होंगे। यहां साइबर संबंधी किसी भी समस्या के लिए पीड़ित जा सकेगा और वहां से उसका समाधान होगा। इसी तरह ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने में एनजीओ की मदद से खोये बच्चों की तलाश का काम तेजी से कराया जाएगा।

- जिले में अपराध व अपराधियों पर काम के साथ-साथ सिस्टम बेहतर करने का काम भी तेजी से हो रहा है। इसी दिशा में कुछ नए निर्णय लिए गए हैं। इससे लोगों को राहत मिलेगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed