फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   traffic jam on GT Road outside Dhanipur Mandi

Aligarh: धनीपुर मंडी के बाहर रात में जीटी रोड पर धान से लदे वाहन खड़े, लगा जाम, व्यापारियों ने दी चेतावनी

Mon, 06 Oct 2025 12:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 12:59 PM IST
सार

मंडी में रखा हुआ धान लोड किया जा रहा था। जिससे मंडी के अंदर वाहनों की कतार लगी थी। इसके बावजूद वाहनों को रात में ही अंदर आने दिया गया, जिससे व्यवस्था बिगड़ गई।

विज्ञापन
traffic jam on GT Road outside Dhanipur Mandi
धनीपुर मंडी के सामने जीटी रोड पर लगा जाम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में धनीपुर मंडी के बाहर जीटी रोड पर धान से लदे वाहनों के कारण 5 अक्तूबर रात को जाम लग गया। जानकारी मिलने पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मंडी का गेट खुलवाकर धान से लदे वाहनों को मंडी में प्रवेश कराया। इससे नाराज गल्ला व्यापारी समिति ने हड़ताल की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


5 अक्तूबर को अवकाश के कारण मंडी बंद थी, वहां सिर्फ धान की लोडिंग हो रही थी। दूसरी ओर धान लेकर आए किसान मंडी के बाहर सड़क के किनारे कतार लगाकर खड़े थे। रात में सड़क पर जाम लगने की सूचना मिलते हैं अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांधी पार्क पुलिस को बुलाकर मंडी का गेट खुलवाया गया और धान के वाहनों का प्रवेश कराया।
विज्ञापन


इससे नाराज प्रथम गल्ला व्यापारी किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने एडीएम पर व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए सोमवार को व्यापार बंद करने की चेतावनी दी। 5 अक्तूबर को मंडी में रखा हुआ धान लोड किया जा रहा था। जिससे मंडी के अंदर वाहनों की कतार लगी थी। पूर्व में धान से लदे वाहनों का मंडी में प्रवेश करने का समय रात 1 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित था। इसके बावजूद वाहनों को रात में ही अंदर आने दिया गया, जिससे व्यवस्था बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने कहा है कि जीटी रोड पर धान लदे वाहनों की लंबी कतार लगी थी, जिससे जाम लग गया था। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालने के लिए वाहनों को मंडी के अंदर किया गया। व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed