फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic grid system start in aligarh

अलीगढ़ में यातायात ग्रिड सिस्टम शुरू

Fri, 17 Sep 2021 03:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Traffic grid system start in aligarh
महानगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यातायात ग्रिड सिस्टम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। इस सिस्टम के तहत यातायात पुलिस अब अलग वायरलेस चैनल पर काम करेगी, योजना के तहत शहर के 53 प्वाइंटों पर यातायात कर्मी वायरलेस सहित तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार किसी विशेष वाहन दुर्घटना, आपराधिक घटना, वीआईपी मूवमेंट होने, कानून व्यवस्था की स्थिति में फोर्स का मूवमेंट होने, घायलों को अस्पताल ले जाने के दृष्टिगत यातायात ग्रिड कार्ययोजना तैयार की गई थी, जिसे शुक्रवार से लागू कर दिया गया है। इस योजना के तहत पहले दिन 30 प्वाइंटों पर यातायात कर्मी तैनात किए गए। शहर में कुल 53 स्थानों पर ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस को बनाया सुरक्षित क्षेत्र
सिविल लाइंस इलाके में सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों, जिनमें पुलिस ऑफिस, कलेक्ट्रेट, जनपद न्यायालय, कोषागार, स्टेट बैंक, एएमयू, जेएन मेडिकल कॉलेज स्थित होने के कारण इस क्षेत्र को सुरक्षित क्षेत्र बनाया गया है, जिसमें 13 महत्वपूर्ण प्वाइंट पर वायरलेस सेट सहित यातायात पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 नंबर जारी, 2 ऑटो सीज
अलीगढ़। यातायात पुलिस का ऑटो को यूनिक नंबर जारी करने व बिना परमिट क्षेत्र में ऑटो चलाने पर कार्रवाई अभियान जारी है। शुक्रवार को 28 सीएनजी ऑटो पर यूनिक नंबर जारी किए गए। वहीं, दो ऑटो को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed