{"_id":"60e4b5b78ebc3ebf5a00b178","slug":"traders-will-protest-the-change-in-fd-rules-city-office-news-ali2674573114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडी नियमों के बदलाव का विरोध करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडी नियमों के बदलाव का विरोध करेंगे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई द्वारा फिक्स डिपॉजिट के नियमों में बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने इसका विरोध करने का फैसला लिया है। रेलवे रोड समर्पण कॉम्लेक्स स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने कहा कि आरबीआई द्वारा एफडी के नियमों में बदलाव किया गया है।
नया नियम आम जनता एवं व्यापारियों के लिए नुकसानदायक है। पहले एफडी की अवधि पूरी होने के बाद स्वयं ही एफडी का रिन्युअल हो जाता था। अब नए नियम के अंतर्गत समय अवधि पूरा होने पर एफडी का नवीनीकरण स्वत: नहीं होगा। इसके लिए ग्राहक को खुद ही संबंधित बैंक में जाकर मैच्योरिटी डेट पर ही इसका नवीनीकरण कराना पड़ेगा, अन्यथा मैच्योरिटी के बाद केवल साधारण बचत खाते की बैंक ब्याज दी जाएगी। दिनेश अग्रवाल ने कहा कि आरबीआई का निर्णय वरिष्ठ नागरिक, घरेलू महिला व दिव्यांगों के लिए कष्टकारी साबित होगा। चेयरमैन ओपी राठी ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा सरकार एवं आरबीआई को पत्र भेजकर नियम में बदलाव न करने का आग्रह किया जाएगा। नए नियम का विरोध करने वालों में जिला अध्यक्ष कमल गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश कुमार अग्रवाल सिक्ससंस, विवेक शर्मा, मनीष मोहता आदि शामिल है।