{"_id":"5ebab9458ebc3ee53242039e","slug":"trader-died-of-corona-city-office-news-ali233489245","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः प्रसिद्ध सराफा कारोबारी सहित दो की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः प्रसिद्ध सराफा कारोबारी सहित दो की कोरोना से मौत
विज्ञापन
सासनी गेट एडीए शेखर सराफ की कोरोना महामारी से हुई मौत के बाद घर के लोगो का सैंपल लेती टीम।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के प्रसिद्ध सराफा व रियल एस्टेट कारोबारी तथा श्री वार्ष्णेय कॉलेज सोसाइटी के प्रमुख चंद्रशेखर सराफ की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। उनका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। मृत्यु के बाद कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं, जयगंज पीली कोठी निवासी 53 वर्षीय महिला की दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित थी। इस तरह जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60 पहुंच गई है।
सासनी गेट आगरा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के प्रमुख कारोबारी चंद्रशेखर सराफ दो दिन से बुखार से पीड़ित थे और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रूसा हॉस्पिटल में उपचार के लिए परिजन ले गए। यह हॉस्पिटल कोविड-19 के उपचार के लिए लेवल टू के रूप में चिन्हित है। यहां सराफा कारोबारी करीब 20 से 30 मिनट रहे। वहां पर उनका एक्सरे भी हुआ। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोमवार शाम पांच बजे उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसी समय कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना लिया गया था। रात्रि में उनकी हालात बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया। सुबह करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने कोरोना वायरस की रिपोर्ट आने तक शव को जेएन मेडिकल कॉलेज में रखा। कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शहर में खलबली मच गई है।
इसके अतिरिक्त जयगंज पीली कोठी निवासी 53 वर्षीय महिला की मौत नई दिल्ली स्थित एक हॉस्पिटल में हो गई है। महिला अन्य बीमारियों के साथ कोरोना वायरस से भी संक्रमित थी। उसका उपचार आगरा में चल रहा था, जहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया था। दो मौत की सूचना के बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आवास विकास कॉलोनी एवं पीली कोठी के 400 मीटर क्षेत्र को सील कर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। सराफा कारोबारी एवं महिला के परिजनों एवं उनके संपर्क में आए लोगों का नमूना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
- सासनी गेट इलाके के प्रमुख कारोबारी की मौत के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनके संपर्क खोजे जा रहे हैं और इलाके को सील कर वहां सैनेटाइज कराने आदि का काम किया जा रहा है। वहीं, जयगंज की जो महिला दिल्ली में मृत घोषित हुई है, उसे आगरा में कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया है। यहां उसके इलाके को सैनिटाइज व सपर्कों पर काम किया जा रहा है।-चंद्रभूषण सिंह डीएम
रूसा में हुआ था सराफा कारोबारी का उपचार, चार लोग क्वारंटीन
रूसा हॉस्पिटल में चिकित्सक सहित चार लोगों को हॉस्पिटल में क्वारंटीन कर दिया गया है। यहां पर सोमवार को उपचार के लिए सराफा कारोबारी आए थे। हॉस्पिटल में सराफा कारोबारी का एक्सरे भी हुआ था। रूसा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. यूएस वार्ष्णेय ने बताया कि रूसा लेवल टू का हॉस्पिटल है। सराफा कारोबारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। उनके संपर्क में आए चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।