फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trader died in road accident

अचल सरोवर पर मूर्ति कारोबारी को बस ने रौंदा, मौत

Tue, 24 Sep 2019 09:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Trader died in road accident
मेडिकल में मृतक अमर गोयल की बीवी तृप्ति व बेटा तनमय - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के अचल सरोवर पर मंगलवार दोपहर कासगंज डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आने से मूर्ति कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी घर से अपनी जयगंज स्थित मूर्ति बिक्री की दुकान पर जा रहा था। यह देख दौड़े राहगीर और सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि चालक फरार है। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

अमर गोयल (45) पुत्र स्व. सत्यप्रकाश निवासी सुरेंद्र नगर बर्फखाना, क्वार्सी पीतल की मूर्ति बेचने का कारोबार करते थे। मूलरूप से परिवार एटा जिले के जलेसर का रहनेे वाला है। सासनी गेट के जयगंज इलाके में उनकी दुकान है। मंगलवार दोपहर 12 बजे करीब घर से दुकान जाने के लिए पैदल निकले थे। अचल सरोवर पर रोड पार करते समय उन्हें सामने से आती एक कासगंज डिपो की बस ने रौंद दिया। राहगीरों ने पुलिस बुलाकर कारोबारी को बचाने के लिए तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से डाक्टरों ने जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मगर बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर मृतक का 17 साल का बेटा तन्मय, पत्नी तृप्ती गोयल सहित परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। यहां पति के शव को देख तृप्ति बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने जैसे-तैसे उन्हें संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तृप्ति की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया। अमर गोयल दो बच्चों के पिता थे। बेटी रोहिणी कक्षा चार में पढ़ती है, जबकि बेटा तन्मय कक्षा 11 का छात्र है। परिवार का अमर के अलावा कोई सहारा भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed