फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tractor-trolley returning after bathing in Ganga overturned

Aligarh Road accident: गंगा स्नान कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक महिला की मौत, 18 घायल

Mon, 23 Oct 2023 05:22 PM IST
चमन शर्मा भूपेंद्र चौधरी, अमर उजाला, अलीगढ़
भूपेंद्र चौधरी, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 05:22 PM IST
सार

कृषि उपयोगी वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारियां और परिजनों को बेधड़क गंगा स्नान आदि के लिए ले जाया जा रहा है। सरकार ने जबकि कृषि उपयोगी वाहन में सवारियां ले जाने की सख्त मनाही की हुई है। फिर भी ऐसे वाहन खुलेआम आवागमन कर रहे हैं और पुलिस-प्रशासन आंखे बंद किए हुए है।

विज्ञापन
Tractor-trolley returning after bathing in Ganga overturned
इलाज कराती घायल महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के अतरौली में छर्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए। ट्रैक्टर की टक्कर से अपने भाई के साथ मजार पर दर्शन करने जा रही बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिलाओं व बच्चों समेत 18 लोग घायल हुए। घायलों का उपचार सीएचसी अतरौली में चल रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जिला एटा के गांव अंगदपुर निवासी संदीप सिंह की बेटी का सोमवार को मुंडन होना था। संदीप सिंह अपने परिजनों व रिश्तेदारों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर नरौरा में मुंडन कराने गए थे। दोपहर करीब 2.30 बजे सभी लोग बच्ची का मुंडन करा गंगा स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे। उसी समय सोनू निवासी वाजिदपुर, थाना जवां अपनी बहन मंजू पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी दानपुर, डिबाई को बाइक से मजार पर दर्शन कराने ले जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतरौली में छर्रा पाली तिराहे पर पीछे से आ रहे श्रद्धालुओं से भरा एक अन्य ट्रैक्टर आ रहा था, जिसे चालक तेज रफ्तार से चला रहा था। उसने पहले बाइक सवार भाई- बहन में टक्कर मारी, फिर गंगा स्नान कर लौट रहे ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। 

इंस्पेक्टर रणजीत सिंह व कस्बा चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। सभी को आनन फानन सीएचसी ले जाया गया, जहां बाइक सवार मंजू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।  


ये हुए घायल
सोनू पुत्र भीकम सिंह वाजिदपुर, जयदेवी पत्नी राकेश कुमार, कंचन पत्नी धर्मेंद्र, धर्मेंद्र, नित्या, एलेक्स, दिलीप कुमार, रूमा देवी पत्नी महाराज सिंह, अजय कुमार, श्याम सिंह, दिनेश, कुलदीप, पूनम पत्नी दिलीप, ऊषा पत्नी वेदराम, सावन श्री पत्नी वेदराम, देव श्री पत्नी लाखन सिंह, कौशल, वेदराम सिंह निवासीगण अंगदपुर, एटा 

कृषि उपयोगी वाहन में ले जा रहे लोगों को
कृषि उपयोगी वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारियां और परिजनों को बेधड़क गंगा स्नान आदि के लिए ले जाया जा रहा है। सरकार ने जबकि कृषि उपयोगी वाहन में सवारियां ले जाने की सख्त मनाही की हुई है। फिर भी ऐसे वाहन खुलेआम आवागमन कर रहे हैं और पुलिस-प्रशासन आंखे बंद किए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed