फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tractor-trolley overturned due to steering failure

Aligarh Road Accident: स्टीयरिंग फेल, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 घायल, कई की हालत नाजुक

Thu, 10 Jul 2025 12:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 12:28 AM IST
सार

ट्रैक्टर- ट्राली के पलट जाने से श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। वहां खड़े बीयर के वाहनों के चालक, ढाबा संचालक और वहां खाना खा रहे लोग दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर ट्रैक्टर- ट्राली के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Tractor-trolley overturned due to steering failure
घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अतरौली के रामघाट कल्याण मार्ग पर गांव अहमदपुरा व चैंडौली मोड़ के निकट 9 जुलाई रात करीब 9.30 बजे स्टेयरिंग फेल होने के कारण श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर- ट्राली पलट गई। इसमें करीब 12 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वृंदावन में कई जगह भक्ति संबंधी विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए 9 जुलाई शाम को गांव मोहम्मदपुर बढ़ेरा से करीब 35 श्रद्धालु ट्रैक्टर- ट्राली में बैठकर वृन्दावन का रहे थे। भजन कीर्तन करते भक्त जा रहे थे तभी रात करीब  9.30 बजे जैसे ही ट्रैक्टर- ट्राली गांव अहमदपुरा के निकट चेंडोली मोड़ पर पहुंची अचानक उसकी स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे चालक का नियंत्रण खो गया और ट्रैक्टर- ट्राली सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर- ट्राली के पलट जाने से श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। वहां खड़े बीयर के वाहनों के चालक, ढाबा संचालक और वहां खाना खा रहे लोग दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर ट्रैक्टर- ट्राली के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने व कई लोगों ने फोन करके पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। सभी घायलों को आनन-फानन अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल भेजा गया। जहां कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसमें अंकित पुत्र भोपाल निवासी गणेशपुर गोविंदपुर, रूबी पत्नी गौरव, रमेश पुत्र शीशपाल, नारायण पुत्र पूरन सिंह निवासीगण मोहम्मदपुर बढ़ेरा के अधिक चोट आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed