फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tractor - trolley in canal fired , killing four

नहर में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, चार की मौत

Wed, 21 Oct 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गंगीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/गंगीरी। Updated Wed, 21 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor - trolley in canal fired , killing four
नवरात्रों में बुलंदशहर की कर्णवास-बेलौन वाली मइया की जात (दर्शन और विशेष पूजा) करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली मंगलवार देर शाम सांकरा हजारा गंग नहर में पलट गई। इससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेष दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और उनकी निगरानी में बचाव कार्य शुरू किया गया। सड़क पर दौड़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। श्रद्घालुआें की चीखपुकार सुनकर वहां आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए और नहर में डूबे लोगों को बाहर निकालने केे प्रयासाें में जुट गए। देर रात 11 बजे प्रशासन की ओर से सभी को नहर से बाहर निकालने का दावा किया गया। उधर, पुलिस-प्रशासनिक टीम के देरी से आने पर भड़के ग्रामीणों ने बसों के शीशे तोड़ दिए और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


बताते हैं कि कासगंज जनपद   के गंजडुडवारा थाना क्षेत्र के गांव बांसी निवासी सुनील कुमार पुत्र रामकिशोर अपने ट्रैक्टर में परिजनों व रिश्तेदारों को लेकर कर्णवास और बेलौन स्थित देवी मंदिरों पर जात कराने जा रहा था। ट्रैक्टर में करीब 37 लोग सवार थे। लेकिन शाम साढ़े छह बजे सांकरा से हजारा नहर की पटरी पर चलते समय गांव लहरा के पास कट को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो कर नहर में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर में सवार अधिकांश लोग गांव बांसी व पड़ोसी गांव बड़ागांव के रहने वाले और आपस में रिश्तेदार हैं। हादसे के शिकारलोगों की पहचान भूरे पुत्र राकेश (35), नानू पुत्री योगेश (6), मुन्नी देवी पत्नी रामकिशोर(45),  राखी पुत्री जयप्रवेश (10) के रूप में की गई है। सभी गांव बांसी के हैं। एक दर्जन घायलों को सीएचसी अतरौली और गंभीर रूप से घायल डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को जिला मुख्यालय लाया गया है। इनमें से आधा दर्जन की हालत नाजुक बनी हुई है।

इधर, दुर्घटना की खबर मिलले ही मंडलायुक्त चंद्रकात, डीआईजी गोविंद अग्रवाल, डीएम डा. बलकार सिंह, एसएसपी जे रविंद्र गौड़ भी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दूसरी ओर, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और वालंटियर की टीम पहले ही मौके पर पहुंच गई थी। देर रात मौके पर क्रेन बुला कर ट्रैक्टर को नहर से निकालने का काम शुरू किया गया।


ट्रैक्टर-ट्राली में कुल 31 लोग सवार थे। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है, जबकि शेष घायल हैं। उनको इलाज के लिए अतरौली व जिला मुख्यालय भेजा गया है। राहत-बचाव कार्य भी जारी है।  -डॉ.बलकार सिंह जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed