फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tractor-trolley fell into drain after hitting bike

Aligarh Road Accident: बाइक में टक्कर मार ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिरी, एक की मौत, कई मजदूर घायल

Sat, 21 Dec 2024 04:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 04:03 PM IST
सार

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन लोगों में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में जा गिरी। टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल सेंटी पुत्र संतोष निवासी इतवारपुर थाना टप्पल अलीगढ़ को कैलाश अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Tractor-trolley fell into drain after hitting bike
टकराने के बाद नाले में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के अलीगढ़ स्थित टप्पल में मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मारी और नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़-पलवल मार्ग पर सारोल मोड़ के निकट जेवर से टप्पल की ओर मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन लोगों में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में जा गिरी। टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल सेंटी पुत्र संतोष निवासी इतवारपुर थाना टप्पल अलीगढ़ को कैलाश अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक पर सवार अन्य दो लोग समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे कई मजदूर घायल हो गए। घायलों को टप्पल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मृतक

  • सेंटी पुत्र संतोष उम्र 26 वर्ष निवासी इतवारपुर थाना टप्पल अलीगढ़

हादसे में घायल

  • रिहान पुत्र राजुद्दीन उम्र 18 वर्ष निवासी जराना थाना खैर 
  • गोपाल पुत्र सोमचन्द्र उम्र 30 वर्ष निवासी फिलोटी थाना सासनी हाथरस 
  • गीता पत्नी वीरपाल उम्र 46 वर्ष निवासी सिमरौटी थाना टप्पल अलीगढ 
  • सरोज पत्नी अशोक उम्र 40 वर्ष 
  • गीता पत्नी अमर सिंह उम्र 35 वर्ष 
  • नीलत पत्नी मोनू निवासी उम्र 20 वर्ष 
  • राजन पत्नी हारू उम्र 48 वर्ष
  • रोहित पुत्र सुगड़ सिह उम्र 18 वर्ष 
Trending Videos

ऐसे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर प्रातः करीब 11 बजे टप्पल थाने के सारोल मोड़ निकट स्थित सत्यवती पैलेस के सामने जेवर की ओर से टप्पल आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गयी। सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिर गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हो गए। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार मजदूरों में से भी कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन फानन  सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। 


बताया जा रहा है कि टप्पल क्षेत्र व अन्य गांव के मजदूर जेवर स्थित आरआर कॉलोनी में मजदूरी का कार्य करते थे, लेकिन आज काम न मिलने के कारण 13 मजदूर लौट रहे थे। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर टप्पल की ओर आ रहे थे। टप्पल में सिमरोठी निवासी अशोक ने बताया कि जेवर से टप्पल आने के दौरान 11 मजदूर ट्रॉली में व दो मजदूर ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे। मजदूरों ने अनेकों बार ट्रैक्टर चालक को गति कम करने को कहा। चालक ट्रैक्टर को तेज रफ़्तार से चलाता रहा। मजदूरों ने तेज गति के कारण उतारने को कहा, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका। सारोल मोड़ पर हादसा हो गया। बाइक सवार तीनों युवक भी टप्पल से सारोल गांव की तरफ मजदूरी के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed