फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tractor hits bike in chharra Aligarh

Aligarh News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल

Thu, 09 Nov 2023 03:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 03:55 PM IST
सार

दो भाई अपनी बहन के यहां रात्रि लगभग आठ बजे बाइक से जा रहे थे। रास्ते में कस्बा छर्रा के अतरौली रोड़ स्थित चिंताहरण मंदिर के निकट सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Tractor hits bike in chharra Aligarh
सड़क दुर्घटना में की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में छर्रा कस्बा के अतरौली रोड़ स्थित चिंताहरण मंदिर के पास ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे बाइक में टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने घायल की गंभीरावस्था को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।                         

विज्ञापन


जनपद कासगंज के गांव नगला कलुआ निवासी 27 वर्षीय गंगा सिंह पुत्र सोपाली अपने रिश्ते के भाई राजकुमार पुत्र भूदेव के साथ अतरौली के गांव मढ़ोली निवासी अपनी बहन के यहां रात्रि लगभग आठ बजे बाइक से जा रहे थे। रास्ते में कस्बा छर्रा के अतरौली रोड़ स्थित चिंताहरण मंदिर के निकट सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


सड़क हादसे में गंगा सिंह की मौके पर मौत हो गई और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली छर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। वहां से डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया, ट्रैक्टर चालक भाग जाने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed