{"_id":"66525a0ae9d1c3e65c0f0d96","slug":"tractor-driver-dies-after-colliding-with-roadways-bus-aligarh-news-c-105-1-sali1005-100899-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोडवेज बस से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत, सवारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोडवेज बस से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत, सवारी घायल
Sun, 26 May 2024 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 26 May 2024 03:07 AM IST
सार
अलीगढ़ से ट्रॉली में सीमेंट की बोरियां लादकर ट्रैक्टर खुर्जा की ओर जा रहा था। हाईवे पर टमकौली मोड़ के पास रोडवेज बस में पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। वहीं पीछे से ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक सत्यप्रकाश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाईवे बाईपास टमकौली मोड़ के पास 24 मई की देर रोडवेज बस से सीमेंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली पीछे से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस की एक सवारी घायल हो गई।
विज्ञापन
हरदोई डिपो की बस सवारियां लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। वहीं अलीगढ़ से ट्रॉली में सीमेंट की बोरियां लादकर ट्रैक्टर खुर्जा की ओर जा रहा था। हाईवे पर टमकौली मोड़ के पास रोडवेज बस में पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। वहीं पीछे से ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक 35 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र बाबूलाल निवासी बसई थाना गोंडा और बस में मौजूद वीजेंद्र सिंह निवासी अकबरपुर हरदोई घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल प्लाॅजा की एंबुलेंस के जरिये घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां पर सत्यप्रकाश की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने सत्यप्रकाश को मृत घाेषित कर दिया। वह अपने पीछे दो बच्चों को रोता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन