{"_id":"28909c64c44e39f6c4f71501b21e3fdf","slug":"tourism-department-started-investigation-of-achal-tal-gumati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचल ताल गुमटी के निर्माण की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचल ताल गुमटी के निर्माण की जांच शुरू
अलीगढ़।
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
अचल ताल गुमटी के निर्माण की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। पर्यटन विभाग ने अचल सरोवर गुमटी निर्माण की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस जांच को पूरा किया जाएगा। इस जांच में आरईएस विभाग केंद्र में है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद अचल सरोवर को नगर निगम की देखरेख में दिया जा सकेगा। क्याेंकि इसके निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम की कुछ उलझनें दूर नहीं हो रही हैं इसीलिए इसके हस्तांतरण का काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
पर्यटन विभाग के सलाहकार ख्वाजा हलीम ने बताया कि उन्हाेंने अचल सरोवर पर अब तक हुए निर्माण कार्य का पूरा ब्यौरा मांगा है। किस डिर्पाटमेंट ने कितना और कब-कब काम किया है ? उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने ही एक करोड़ 8 लाख 96 हजार रुपये का बजट जारी किया था जिसके जरिए से आरईएस विभाग ने अचल सरोवर में गुमटी का निर्माण कराया था। गुमटी का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित नहीं था इसे बिना मंजूरी के बनाया गया। वरना उतने बजट में पूरे सरोवर को बेहतर ढंग से संवारा जा सकता था। अब पर्यटन विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।