फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Top-10 criminal Bablu Pradhan slaps law student

टॉप-10 अपराधी रहे बबलू प्रधान ने विधि छात्रा को थप्पड़ जड़ा

Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Top-10 criminal Bablu Pradhan slaps law student
इगलास के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल रहा गांव मोहकमपुर का बबलू प्रधान सोमवार को फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने सिविल लाइंस क्षेत्र में घंटाघर के पास एक परिचित विधि छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया और उस पर जबरन बात करने का दबाव बनाने लगा। किसी तरह छात्रा ने स्कूटी छोड़ पैदल एसएसपी दफ्तर पहुंचकर खुद को बचाया। पीछे-पीछे बुलट पर बबलू भी वहां पहुंच गया और पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी पर छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

काले तेल माफिया के रूप में कुख्यात मोहकमपुर का बबलू कुछ समय पहले ही जेल से छूटा है। उस पर इगलास आदि में कई अपराध दर्ज हैं। गैंगेस्टर के तहत पुलिस संपत्ति आदि की कुर्की भी कर चुकी है। सुरेंद्र नगर इलाके की रहने वाली डीएस से ही विधि अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही छात्रा ने बताया कि वह बेसवां के संस्थान में पढ़ाई कर चुकी है।
विज्ञापन

वहां से बबलू को जानती है। सोमवार दोपहर वह अपने बीमार पिता के उपचार के सिलसिले में मेडिकल कॉलेज गई थी। तभी बबलू का उस पर फोन आया कि मिलकर कुछ बात करनी है। इसी बीच छात्रा घंटाघर पर आई तो बबलू ने उसे रोक लिया और बात करने का दबाव बनाने लगा। उसने कहा कि क्या बात करनी है। इससे पहले एक दिन एक साथी छात्रा को उसके घर भेजा था। उस समय भी बात करने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने विरोध किया तो चौराहे पर बबलू ने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर छात्रा स्कूटी छोड़ पैदल एसएसपी दफ्तर दौड़ती पहुंची। वहां पीछे से बबलू आ गया। मामले में एसपी देहात के निर्देश पर तत्काल सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। बबलू को पकड़ लिया गया। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार बबलू पर छात्रा की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed