फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tonight it will be expensive to pass through Gabhana and Madrak toll

अलीगढ़ : आज रात से महंगा हो जाएगा गभाना व मडराक टोल से गुजरना

Thu, 31 Mar 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tonight it will be expensive to pass through Gabhana and Madrak toll
अलीगढ़ -गाजियाबाद एक्सप्रेस वे के गभाना टोल प्लाजा व अलीगढ़-आगरा रोड पर मडराक टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को
विज्ञापन

सुहाने सफर के बदले अब और भी जेब ढीली करनी होगी। टोल प्लाजा की बढ़ी हुई दरें बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। टोल प्लाजा पर नई दरों से संबंधित सूची प्रबंधन की तरफ से चस्पा कर दी गई है। पहले से ही वाहन चालकों को टोल से गुजरने के बदले काफी अधिक टैक्स अदा करना पड़ रहा था।
अलीगढ़ -गाजियाबाद एक्सप्रेस वे पर गभाना टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के चालकों की जेब पर आज रात से अधिक बोझ पड़ने वाला है। अलीगढ़- गाजियाबाद एक्सप्रेस वे पर गुजरने वाले कार, जीप, लाइट वाहनों को गभाना टोल प्लाजा से गुजरने पर पहले जहां एक तरफ से 160 रुपये देने होते थे, वहीं अब उन्हें 25 रुपये अधिक यानी 175 रुपये देने होंगे। फास्टैग के जरिए दोनों तरफ से उन्हें 265 रुपये अदा करने होंगे, जबकि बिना फास्टैग वाले वाहनों को दोगुना टोल अदा करना होगा। इसी तरह एलएमवी वाहन चालकों को जहां पहले एक तरफ से 245 व दोनों तरफ से 365 रुपये का टोल अदा करना पड़ता था। अब उन्हें 270 रुपये व दोनों तरफ से 405 रुपये देने होंगे। ट्रक व बस को अब 490 रुपये की जगह 540 रुपये व दोनों तरफ से 735 की जगह 815 रुपये। बड़े ओवरशियल व्हीकल (ओएसवी) को 970 रुपये की जगह 1075 रुपये व दोनों तरफ से 1455 की जगह 1610 रुपये अदा करने पड़ेंगे। इसके अलावा लोकल पास पर भी 30 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। पहले पास के बदले 285 रुपये अदा करने होते थे, लेकिन अब पास लेने के लिए 315 रुपये देने होंगे। गभाना टोल मैनेजर इंद्रजीत चौधरी के अनुसार टोल की बढ़ी दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगी। इसी तरह मडराक टोल प्लाजा पर भी बढ़ी दरें लागू मध्य रात्रि से महंगी हो जाएंगी।
विज्ञापन

टैक्स भरपूर, सुविधाएं कोसों दूर
हाईवे से गुजरने वाले वाहनों से टोल पर टैक्स के रूप में न केवल लाखों रुपये वसूले जा रहे हैं, बल्कि इसके बदले संबंधित टोल प्लाजा कंपनी हाईवे पर मिलने वाली सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा रही है। हाईवे पर तमाम स्थानों पर इंडीकेटर, फ्लैक्स, साइन बोर्ड आदि नहीं लगे हुए हैं, जिनके चलते आए दिन हाईवे पर हादसे होते रहते हैं। गहरे गड्ढे, टूटी रेलिग, रात में बिजली पोलों पर रहने वाला अंधेरा भी सड़क हादसों का प्रमुख कारण बन रहा है। फिर भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। वाहन चालकों का कहना है कि टोल टैक्स की दरें तो हर साल बढ़ जाती हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर हाईवे पर कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गभाना टोल प्लाजा पर लागू नई दरें
वाहन - - पहले एक तरफ - दोनों तरफ अब
कार, जीप, लाइट मोटर वाहन पहले 160 240 175- 265
एलएमवी- 245 365 270- 405
ट्रक व बस- 490 735 540- 815
मल्टी टैक्सेबल- पहले 740 1110 820- 1230
ओएसवी- पहले 970 1455 1075- 1610
लोकल मासिक पास- पहले 285 रुपये, अब 315 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed