{"_id":"6106ede88ebc3e83f56be470","slug":"today-the-second-monday-of-sawan-city-office-news-ali2696214155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का दूसरा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का दूसरा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन का आज दूसरा सोमवार है। सुबह से शहर के खेरेश्वर मंदिर और अचलेश्वर मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। भोलेनाथ के जयकारों के साथ श्रद्धालु जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक करेंगे। इधर, भीड़ को देखते हुए यातायात को डायवर्ट किया गया है। अधिकारियों ने शिवालयों में पहुंचकर इंतजामों को परखा।
हिंदु मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना सर्वोत्तम माना जाता है। सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार खास होते हैं। ऐसे में श्रद्धालु भारी संख्या में शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। शहर के खेरेश्वर मंदिर और अचलेश्वर मंदिर में खासी भीड़ होती है। डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह ने सीओ गभाना के साथ खेरेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, मंदिरों में आने वाली भीड़ को देखते हुए शहर के अंदर यातायात को डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी भारी वाहन बाईपास होकर शहर से बाहर-बाहर होकर अपने गंतव्य को गुजरेंगे।
यह की गई यातायात व्यवस्था
खेरेश्वर मंदिर, अचलेश्वर मंदिर, भूमिया बाबा (गभाना) पर श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। इसीलिए नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। जबकि रामघाट रोड पर हल्के वाहनों का भी आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि भीड़ को देखते हुए सोमवार को सुबह दो बजे से शाम छह बजे तक व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
1- दुबे पड़ाव चौराहे से एटा चुंगी चौराहे के बीच सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
2- सारसौल चौराहे से नादापुल की तरफ प्रतिबंधित वाहन भांकरी से नया बाईपास होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
3- खेरेश्वर चौराहे से नादा पुल की तरफ प्रतिबंधित वाहन खेरेश्वर चैराहे से नए बाईपास पर डायवर्ट कर दिए जाएंगे।
4- मथुरा रोड बाईपास चौराहे से नादा पुल की तरफ प्रतिबंधित वाहन नए बाईपास से निकाले जाएंगे।
5- रात्रि के समय शहर में प्रवेश किए व्यावसायिक वाहन अगर नो-एंट्री के बाद निकलना चाहते है तो नादा पुल से मथुरा रोड की ओर जाएंगे। नादा पुल से खेरेश्वर चौराहे की ओर जाने नहीं दिया जाएगा।
6- श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रोडवेज एवं प्राइवेट बसों का आवागमन जारी रहेगा।