फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Today Akhilesh Yadav will come to Aligarh

अलीगढ़ः आज अखिलेश यादव भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

Sat, 05 Feb 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Today Akhilesh Yadav will come to Aligarh
शनिवार को क्वार्सी चौराहा स्थित यश रेजीडेंसी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को सुबह 11:30 बजे धनीपुर हवाई पट्टी पर निजी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।
विज्ञापन

हवाई पट्टी पर वह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूपशहर रोड बाईपास क्वार्सी चौराहा स्थित यश रेजीडेंसी में सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में दोपहर 12 बजे पत्रकारों से रूबरू होंगे। पत्रकारों से बातचीत करने के बाद वह सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में चुनाव में जीत के लिए जोश भरेंगे। इससे पहले शुक्रवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव व महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने यश रेजीडेंसी में मौका मुआयना किया। यश रेजीडेंसी में 800 कार्यकर्ताओं के बैठने का प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश सैनी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed