फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tobacco products being sold openly outside schools

नियमों को ठेंगा: स्कूलों के बाहर खुलेआम बिक रहा तंबाकू उत्पाद, 100 मीटर के दायरे में चल रहीं ऐसी दुकान

Sun, 05 May 2024 08:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 08:45 AM IST
सार

नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के गेट के सामने ही तंबाकू की दुकान सजी हुई है। ऐसे ही खैर रोड स्थित एक स्कूल के बाहर भी कई दुकानें हैं, जो खुलेआम तंबाकू बेचती हैं। यही हाल शहर के अन्य विद्यालयों का भी है। कॉलेजों के आसपास धड़ल्ले से तंबाकू व उससे बने उत्पाद बिक रहे हैं।

विज्ञापन
Tobacco products being sold openly outside schools
नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के गेट पर लगी तंबाकू पदार्थों की दुकान - फोटो : संवाद

विस्तार

निमयों को दरकिनार करते हुए अलीगढ़ जिले में स्कूलों के पास तंबाकू व इससे बने उत्पादों की बिक्री खुलेआम हो रही है। इसे रोकने के लिए प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। अभिभावक भी विद्यालय के पास इनकी बिक्री से चिंतित हैं।

विज्ञापन


शहर के नामचीन विद्यालय के सामने शहनशाह तिराहे के समीप जमकर तंबाकू से बने पदार्थों की बिक्री हो रही है। इधर, नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के गेट के सामने ही तंबाकू की दुकान सजी हुई है। ऐसे ही खैर रोड स्थित एक स्कूल के बाहर भी कई दुकानें हैं, जो खुलेआम तंबाकू बेचती हैं। यही हाल शहर के अन्य विद्यालयों का भी है। कॉलेजों के आसपास धड़ल्ले से तंबाकू व उससे बने उत्पाद बिक रहे हैं।

विज्ञापन


स्कूलों के आसपास तंबाकू की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए, यह चिंताजनक है। कहीं हमारे बच्चे तंबाकू का सेवन न करने लगें इसका डर हमेशा बना रहता है। - अंकित वार्ष्णेय, अभिभावक।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के बाहर तंबाकू पदार्थों की बिक्री से बच्चों पर इसका गलत असर पड़ेगा। इसका ध्यान विद्यालय प्रबंधन को भी रखना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत करनी चाहिए। - निलियम वार्ष्णेय, अभिभावक।
जहां विद्यालय खुले हैं, उसके 100 मीटर के दायरे में कोई भी पान मसाला, शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। पहले से बने कानून पर सख्ती से अमल होना चाहिए। -प्रवीन अग्रवाल, अध्यक्ष पब्लिक स्कूल डेवलेपमेंट सोसाइटी।

जिले में विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में अगर पान मसाला की दुकानें हैं तो उन्हें चिह्नित किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।-सर्वदानंद, जिला विद्यालय निरीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed