{"_id":"af0f683ace44f5adbde4e78c3633f94d","slug":"to-avoid-the-evils-of-magic-message-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू से दिया बुराइयों से बचने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू से दिया बुराइयों से बचने का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़।
Updated Sun, 07 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर शनिवार की रात मशहूर जादूगर वी सम्राट ने जादू के माध्यम से न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि सामाजिक बुराइयों से बचने के लिए भी आह्वान किया।
शो का उद्घाटन डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहा कि जादू की दुनिया हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रही है। वी सम्राट को वह पिछले 25 वर्षों से जानते है। साथ ही उनके जादू के भी प्रशंसक हैं। वी सम्राट ने लगातार छतरियों को निकालना, आग की छड़ से फूल बना देना।
पानी का रंग बदल देना आदि जादू के करतब दिखाए। हवा में लड़कियों को सुला देना जैसे आयटम भी दिखाए। उन्होंने मंच पर ही कुछ बच्चों को बुला लिया और बच्चों को भी अपने जादू के उपक्रमों में शामिल कर लिया। बच्चों ने जादूगर के साथ मंच को साझा करके आनंद लिया। इस मौके पर निवर्तमान एसपी सिटी डॉ. ब्रजेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अहमद सईद सिद्दीकी, मुबीन खान, गया प्रसाद गिर्राज आदि मौजूद थे।