{"_id":"66961b65250066f86009a78e","slug":"tired-of-debt-and-unemployment-young-man-commits-suicide-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कर्ज-बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, पानी की टंकी पर रस्सी से लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कर्ज-बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, पानी की टंकी पर रस्सी से लगाया फंदा
Tue, 16 Jul 2024 12:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:35 PM IST
सार
युवक कुछ समय से बेरोजगार था और पंद्रह दिन पहले वह काम की तलाश में दिल्ली-फरीदाबाद गया था। परिवार के अनुसार, उस पर कुछ कर्ज भी हो गया था। अविवाहित युवक इसको लेकर कुछ समय से परेशान था।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के मौलाना आजाद नगर इलाके के एक युवक ने कर्ज व बेरोजगारी से तंग आकर अपनी जान दे दी। युवक ने 14 जुलाई रात जमालपुर इलाके में पानी की टंकी पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सिविल लाइंस के मौलाना आजाद नगर का 26 वर्षीय अब्दुल रहीम पुत्र मो. हनीफ पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाला युवक कुछ समय से बेरोजगार था और पंद्रह दिन पहले वह काम की तलाश में दिल्ली-फरीदाबाद गया था। परिवार के अनुसार, उस पर कुछ कर्ज भी हो गया था। अविवाहित युवक इसको लेकर कुछ समय से परेशान था।
विज्ञापन
14 जुलाई देर शाम आठ बजे वह घर से खाना खाकर निकला। सुबह उसका शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पानी की टंकी पर फंदे से लटकता मिला। लोगों ने सूचना देकर पुलिस बुला ली। शुरुआत में पुलिस को लगा कि कहीं यह हत्या का मामला तो नहीं है। मगर परिवार से बातचीत के बाद तस्वीर साफ हुई। एसओ सिविल लाइंस के अनुसार परिवार ने ही कर्ज व बेरोजगारी की बात स्वीकारी है। बाद में पोस्टमार्टम में भी मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है। शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन