फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tiranga Yatra for new pension yojana on January 18

Aligarh News: 18 जनवरी को निकलेगी तिरंगा यात्रा, नई पेंशन योजना में कटौती का होगा विरोध

Sun, 15 Jan 2023 10:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 10:50 PM IST
सार

अलीगढ़ में 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से गांधी चौक से यात्रा निकलेगी, जो बीएसए कार्यालय एलमपुर तक जाएगी। यात्रा का उद्देश्य सरकार को संदेश देना है कि शिक्षक किसी कीमत पर नई पेंशन व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेगा। वह नई पेंशन व्यवस्था का विरोध करता है। 

विज्ञापन
Tiranga Yatra for new pension yojana on January 18
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई पेंशन योजना में कटौती के विरोध में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाखा अलीगढ़ के बैनर तले 18 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकलेगी। यह यात्रा नुमाइश मैदान में गांधी चौक से निकलेगी। 

विज्ञापन


रविवार को शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से गांधी चौक से यात्रा निकलेगी, जो बीएसए कार्यालय एलमपुर तक जाएगी। यात्रा का उद्देश्य सरकार को संदेश देना है कि शिक्षक किसी कीमत पर नई पेंशन व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेगा। वह नई पेंशन व्यवस्था का विरोध करता है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


जिला महामंत्री इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यात्रा शांतिपूर्वक अपने गंतव्य तक पहुंचेगी, जिसमें जिले के शिक्षक आमंत्रित हैं। एआरपी एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे का सहारा होती है, जिसे सरकार जबरन छीनने का प्रयास कर रही है। सुबोध चौधरी ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद पुरानी पेंशन व्यवस्था को खत्म कर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों पर कुठाराघात किया है। विकास खंड लोधा के अध्यक्ष महेश चंद्र राजपूत ने कहा कि हम नई व्यवस्था का घोर विरोध करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed